{"_id":"67d2f8e6da92778e30063062","slug":"in-holika-dahan-hatred-and-evil-are-burnt-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-134024-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: होलिका दहन में द्वेष और बुराइयों की जलाई होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: होलिका दहन में द्वेष और बुराइयों की जलाई होली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। नगर को विकास के पथ पर ले जाने के लिए व आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए बृहस्पतिवार की रात होलिका दहन में लोगों ने आपसी द्वेष और बुराइयों का दहन किया। नगर पंचायत के कारण माता मंदिर व गोलघर में अध्यक्ष उमा अग्रवाल की ओर से विधि विधान से पूजा अर्चना कर होलिका दहन का आयोजन हुआ।
पुजारी कपिल पांडेय व टिल्लू शर्मा ने मंत्रोच्चार कर अग्नि प्रज्वलित की। कहा कि होलिका दहन में बुराइयों व आपसी मतभेद तथा द्वेष की होली जलानी चाहिए। होली प्रेम व सौहार्द का प्रतीक है। नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल व उनके प्रतिनिधि पति रवि अग्रवाल ने होलिका दहन पर प्रार्थना कर नगरवासियों की सुख-समृद्धि व क्षेत्र के विकास के लिए प्रार्थना की। उमा अग्रवाल ने सभी नगरवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं।
गोलघर में मारवाड़ी समाज के लोगों ने होलिका दहन सुख-समृद्धि के लिए गाय के गोबर के उपले व अबीर गुलाल तथा मेवा मिष्ठान अर्पित किया और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली खेलने की परंपरा की शुरुआत की। इस दौरान शिवकुमार अग्रवाल, सतीश मित्तल, टिंकू वर्मा, विष्णु बबूना, मनोज मित्तल, अनुप कसौधन, सतुश वर्मा आदि मौजूद रहे।