{"_id":"6228def3d2e8a93fc1560771","slug":"importance-of-postal-ballot-siddharthnagar-news-gkp429432729","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टल बैलेट से पड़े मतों की भूमिका अहम, नजदीकी मुकाबलों में साबित होंगे निर्णायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टल बैलेट से पड़े मतों की भूमिका अहम, नजदीकी मुकाबलों में साबित होंगे निर्णायक
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले की पांच विधानसभा सीटों के लिए हुए मतदान में पोस्टल बैलेट से कुल 5418 वोट पड़े हैं। पोस्टल बैलेट से मतदान करने वालों में कर्मचारियों की संख्या 5085 है, जबकि 333 वोट बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने डाला है। नजदीकी मुकाबले में पोस्टल बैलेट के जरिए पड़े वोटों की संख्या बेहद अहम साबित हो सकती है। डुमरियागंज विधानसभा में वर्ष 2017 के चुनाव में जीत-हार का फैसला महज 171 वोटों से हुआ था। इसी विधानसभा में वर्ष 2007 में बेहद नजदीकी मुकाबले में 973 और वर्ष 2012 में 1589 वोटों से जीत-हार का फैसला हुआ था, जबकि इटवा विधानसभा में वर्ष 2007 के चुनाव में 2328 मतों के अंतर से नतीजा तय हुआ था। इसके अलावा बांसी विधानसभा में भी वर्ष 2002 में 2453 , वर्ष 2007 में 2514 और वर्ष 2012 के विधान सभा चुनाव में 2957 मतों से जीत-हार का फैसला हुआ था।
विधानसभा वार पोस्टल बैलेट से पड़े वोटों का आंकड़ा
विधानसभा पड़े मत
शोहरतगढ़ 893
कपिलवस्तु 1618
बांसी 1286
डुमरियागंज 969
इटवा 652