{"_id":"58bafa7b4f1c1b2e4d830e87","slug":"illegal-sand-laden-truck-caught-the-seas","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध बालू लदा ट्रक पकड़ा, सीज किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध बालू लदा ट्रक पकड़ा, सीज किया
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 04 Mar 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
चिल्हिया के पास बालू लदा ट्रक की जांच करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जिले में अवैध खनन का मामला सीबीआई तक पहुंचा तो खनन विभाग भी सक्रिय हो गया है। अफसरों ने शनिवार को अवैध बालू लदा एक ट्रक पकड़ा और उसे सीज कर दिया। ट्रक पर लदा बालू बिना रायल्टी पत्र के ही अयोध्या से लाया जा रहा था। बस्ती के एक नंबर की ट्रक बालू लेकर शोहरतगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान किसी ने सूचना खनन विभाग को दी। खनन निरीक्षक दिनेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर बरगदवा के पास ट्रक को रोक लिया। कागजात मांगने पर ट्रक चालक नहीं दिखा सका। ट्रक को कब्जे में लेकर चिल्हिया थाने ले जाया गया और सीज कर दिया।
हालांकि खनन विभाग की यह कार्रवाई सवालों के घेरे में है। ट्रक बिना रायल्टी पत्र के ही अयोध्या से बालू लेकर आ रहा था, मगर पकड़ा गया चिल्हिया क्षेत्र में। सवा सौ किमी से भी अधिक दूरी बिना किसी वैध कागजात के कैसे तय हुई, जिम्मेदार चुप्पी साधे हैं। इस संबंध में खनन निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि ट्रक पर लदा बालू अयोध्या से लाया जा रहा था। सूचना के आधार पर पकड़कर सीज कर दिया गया। चालक के पास न तो रायल्टी पत्र था और न ही कोई अन्य वैध दस्तावेज। छानबीन की जा रही है। जहां भी अवैध खनन की शिकायत मिल रही है, मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की जा रही है।