{"_id":"672e538fc80f758086042897","slug":"illegal-fertilizer-factory-caught-in-raid-sealed-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-126956-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: छापे में पकड़ी गई उर्वरक की अवैध फैक्टरी, सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: छापे में पकड़ी गई उर्वरक की अवैध फैक्टरी, सील
Fri, 08 Nov 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 08 Nov 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
इटवा में निरीक्षण के दौरान दुकान को सील करते कृष विभाग के अधिकारी।
सिद्धार्थनगर। इटवा तहसील के सेमरी खानकोट में एसडीएम इटवा कल्याण सिंह मौर्य के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने छापेमारी की। छापेमारी में उर्वरक बनाने की अवैध फैक्ट्री पकड़ी गई, जिसमें डीएपी खाद की पैक बोरिया व कच्चा माल बरामद हुआ। संयुक्त टीम ने जिस गाेदाम में अवैध फैक्ट्री संचालित थी उसे सील कर दिया है।
मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम में शामिल उप कृषि निदेशक अरविंद कुमार विश्वकर्मा, जिला कृषि रक्षा अधिकारी एवं जिला कृषि अधिकारी आकस्मिक छापेमारी की कार्रवाई की गई।
टीम ने सेमरी खानकोट निवासी रईस अहमद के मकान में छापेमारी की। इस दौरान डीएपी के 39 बोरियों में पैक संदिग्ध उर्वरक, तीन बोरी कच्चा माल और बोरी सिलने वाला धागा बरामद किया गया। मकान मालिक रईस अहमद ने बताया कि उनका मकान उर्वरक व्यवसाय के लिए पलाऊ उर्फ कुलदीप मौर्या किराये पर लिया है।
विज्ञापन
मौके पर उर्वरक संबंधी कोई भी अभिलेख प्राप्त नहीं हुआ। संयुक्त टीम ने मौके पर संदिग्ध उर्वरक की स्टाॅक से दो नमूना संग्रहित किया। एसडीएम इटवा और उप कृषि निदेशक ने अवैध गोदाम को सील कर मकान मालिक रईस अहमद के अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया। एसडीएम इटवा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर किसानों को खाद की उपलब्धता और कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत यहां गोदाम में अवैध तरीके से संचालित खाद फैक्ट्री को सील किया गया है।ी