फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Illegal arms manufacturing factory busted...one arrested

Siddharthnagar News: अवैध असलहा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़...एक गिरफ्तार

Fri, 17 May 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 17 May 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Illegal arms manufacturing factory busted...one arrested
थाना इटवा पुलिस ने की कार्रवाई, चार तमंचा व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। इटवा पुलिस ने थाना क्षेत्र में अवैध असलहा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके पर चार तमंचा और अवैध असलहा बनाने के उपकरण भारी मात्रा में बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया।
इटवा पुलिस को बृहस्पतिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ग्राम सड़वा के पास स्थित पोखरे के बगल एक व्यक्ति अवैध असलहा बनाकर चोरी से बेचता है। जो अभी भी बना रहा है, अगर जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है। सूचना पर पोखरे पर पहुंच कर पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया गया। उन्हें देखकर भाग रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गये व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम पता इकबाल अहमद निवासी चौखड़ा हाल पता सड़वा थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर बताया। उसके पास से 12 बोर के तीन और 315 बोर का एक तमंचा व तीन कारतूस बरामद हुआ। साथ ही तमंचा बनाने के विभिन्न उपकरण जिसमें भठ्ठी, लोहे की धौकनी, तीन किग्रा कोयला आदि सामग्री भी मौके से बरामद हुआ। पकड़े गए अभियुक्त इकबाल अहमद पर पूर्व में इटवा थाने में ही गोवध मामले में केस दर्ज था और उस पर गैंगेस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है।
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष इटवा संतोष कुमार तिवारी, एसआई रमेश कुमार साहनी, राजेंद्र कुमार शाही, केशव यादव, कांस्टेबल रंजीत सिंह, अभिषेक कुमार, अंकित कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed