{"_id":"6648fa5348ec2e88e002b604","slug":"ill-mercury-remains-above-44-be-alert-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-117701-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पारा 44 के पार बना रहा बीमार, हो जाएं सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पारा 44 के पार बना रहा बीमार, हो जाएं सतर्क
Sun, 19 May 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 19 May 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्थित तरणताल में गर्मी से बचने के लिए नहाते लोग। संवाद
शरीर को झुलसा देने वाली तपन और घुटन वाली गर्मी बना रही बीमार
मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या अधिक होने पर बढ़ाना पड़ा 25 अतिरिक्त बेड
छह दिन में ओपीडी में पहुंचे 6395 मरीज, 70 प्रतिशत बुखार, जुकाम के शिकार
विशेषज्ञ बोले-धूप से हो रहा वीकनेस, अगर दिक्कत महसूस हो तो बिना देरी किए कराए इलाज
बढ़ते हुए तापमान की वजह से बाजार में सन्नाटा, निकलने से परहेज कर रहे लोग
मौसम विभाग का पूर्वानुमान अभी और गर्म हवा झुलसाएगी शरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। तापमान में एक बार फिर तेजी से वृद्धि होने लगी है। पारा 44.4 डिग्री को पार कर चुका है। कम होने के बजाय और वृद्धि होने का पूर्वानुमान है। मौसम का सबसे प्रतिकूल असर सेहत पर पड़ रहा है।
आंकड़ों के मुताबिक मेडिकल कॉलेज में छह दिन में 6395 मरीज ओपीडी में पहुंचे। इसमें 70 प्रतिशत बुखार, जुकाम और लू के शिकार वाले हैं। ऐसे में हीट वेव से बचने की जरूरत है। ऐसे में अगर लू से बचें नहीं तो बीमार पड़ने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में लू के रोगियों के संख्या बढ़ गई है। आंकड़ों पर गौर करें तो 24 घंटे में इमरजेंसी में बच्चे और अन्य उम्र के 35-40 मरीज पहुंच रहे हैं। मरीजों बढ़ती हुई तादाद को देखते हुए मेडिकल कॉलेज में 25 अतिरिक्त बेड लगाना पड़ा। चिकित्सक बच्चों सहित हर उम्र के लोगों को धूप से बचने की सलाह दे रहे हैं।
अप्रैल लगने के बाद से ही तापमान में वृद्धि जारी है। 44 डिग्री तक अधिकतम तापमान पहुंच गया था। मई में बारिश के बाद हालात में कुछ सुधार हुआ, लेकिन पिछले एक सप्ताह से फिर लगातार पारा चढ़ रहा है। शनिवार दोपहर में तापमान 44.4 डिग्री दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज की गई। शुक्रवार को भी यही हालात थे। लू के थपेड़े से बचने के लिए लोग उपाय तो कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी उसकी चपेट में आ जा रहे हैं।
विज्ञापन
दोपहर में उसका रोड, बर्डपुर रोड, रेलवे स्टेशन रोड पर शहर में सन्नाटे जैसी स्थिति थी, लेकिन कार्यालयों और अन्य दफ्तरों में जरूरत की वजह से लोग निकले थे। चिकित्सक इसे बहुत खतरनाक बता रहे हैं, लू से बचने की सलाह दे हैं। उनका कहना है कि वीकनेस होने की अनुमान लगते ही चिकित्सक को दिखाएं।
-- -
मेडिकल कॉलेज में पहुंच रहे मरीज
शनिवार को माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ दिखी। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. फजल खान का केबिन मरीजों से भरा था। तीन माह से लेकर 10 वर्ष के बच्चों को लेकर लोग पहुंचे थे। दोपहर के लगभग 12 बजे तक 100 से अधिक मरीज देख चुके थे। इतने ही बच्चे दूसरे चिकित्सक के केबिन में दिखे। इसमें लगभग 80 प्रतिशत बच्चे ऐसे थे जो उल्टी, दस्ता और बुखार के शिकार थे। डॉक्टर ने बताया कि तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। इसका बच्चों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
-- -
इमरजेंसी में पहुंच रहे इतने मरीज
आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में 35-40 मरीज उल्टी, दस्त और बुखार और लू पीड़ित वाले पहुंच रहे हैं। इसमें कुछ लोगों को दवा सूई करके भेज दिया जा रहा है। जबकि गंभीर मरीजों को पांच से दस घंटे भर्ती करके ड्रिप चढ़ाया जा रहा है। पीआईसीयू वार्ड में 10 से 15 मरीज पहुंच रहे हैं।
-- -
गुलजार गलियों में सन्नाटा
मौसम का यह हाल है कि जो गलियां गुलजार रहती थीं, वहां धूप से सन्नाटा छाया रहा। एका-दुक्का लोग ही दिख रहे, वह भी गमछा बांधे हुए। 11 बजे से पांच बजे तक बाजार में सन्नाटा छा जा रहा है। शनिवार को भी उसका रोड, बर्डपुर रोड और अशोक मार्ग पर यही हाल रहा है।
-- -
नारियल पानी और खीरा-ककड़ी की दुकानों पर भीड़
तापमान में वृद्धि होने के कारण हलक सूख रहा है। पानी की कमी दूर करने के लिए लोग खीरा, ककड़ी, बेल का सरबत, नारियल पानी अन्य पेय पदार्थ का सेवन कर रहे हैं। इससे इन दुकानों पर बिक्री बढ़ गई है। शहर में दुकानों शनिवार को भीड़ दिखी।
-- -
अभी दो दिन मौसम में नरमी के नहीं हैं आसार
विज्ञान केंद्र लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौसम में नरमी के आसार अभी दो दिन नहीं दिख रहा है। अभी तापमान में और बढ़त या फिर इतना ही बने रहने का आसार है। दिन के साथ ही रात में भी गर्मी सताएगी। क्योंकि हवा थमेगी तो दिन का तापमान रात में भी प्रभावित करेगा और गर्मी से परेशान होना पड़ेगा। लू से बचने के लिए लोगों को खुद सजग होने की जरूरत है।
-- -
गर्मी चरम पर है और तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे शरीर में पानी की कमी हो रही है। इस मौसम में शरीर में पानी की कमी नहीं होने देना है। हर आधे या एक घंटे पर पानी पीते रहें। लस्सी आदि का सेवन करें। धूप से आने के बाद एकाएक पानी न पीएं। बाहर निकलते हैं तो हल्का कपड़ा पहने और शरीर को ढंककर चलें। छतरी या फिर गमझे से सिर ढंक कर चलें। अगर लू लगने की आशंका है तो तत्काल चिकित्सक को दिखाएं।
-डॉ. सीबी चौधरी, एमडी मेडिसिन माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज