{"_id":"63e820c6328cf0497c0625d8","slug":"iit-bhu-team-knows-the-condition-of-education-siddharthnagar-news-c-7-1-50918-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: आईआईटी बीएचयू की टीम ने हसुड़ी औसानपुर में जाना शिक्षा का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: आईआईटी बीएचयू की टीम ने हसुड़ी औसानपुर में जाना शिक्षा का हाल
Sun, 12 Feb 2023 04:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:42 AM IST
विज्ञापन
हसुड़ी औसानपुर में शिक्षा के बारे में जानकारी लेती आईआईटी बीएचयू की टीम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भनवापुर। आईआईटी बीएचयू की टीम ने शनिवार को भनवापुर क्षेत्र के हसुड़ी औसानपुर गांव में विकास के बारे में जानकारी ली। नए तरीके अपनाकर विकास करने वाली इस पंचायत को आईआईटी ने गोद लिया है। अब आईआईटी की टीम गांव में सर्वे कराकर पंचायत को कार्बन न्यूट्रल बनाने का कार्य करेगी।
टीम के प्रो. शिशिर एवं आशीष सिंह ने गांव में जलाशय, पौधरोपण एवं वाहनों के बारे में जानकारी ली। ग्राम प्रधान दिलीप त्रिपाठी ने बताया कि गांव में चार हेक्टेयर क्षेत्र में 10 हजार पौधे लगाए गए हैं, जबकि 20 तालाब हैं। सर्वे के माध्यम से टीम कार्बन उत्सर्जन व अवशोषण की रिपोर्ट तैयार करेगी। उसके बाद गांव में कॉर्बन एमिशन सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे गांव का पर्यावरण शुद्ध हो जाएगा।
राज्य स्तरीय टीम ने बनाई डाक्यूमेंट्री
हसुड़ी औसानपुर पहुंची पंचायती राज विभाग की ओर से आई राज्य स्तरीय टीम ने स्कूल में बाल हितैषी पंचायत विषय पर बच्चों से संवाद स्थापित कर फिल्म तैयार की। इसके पहले पंचायती राज मंत्रालय ने भी गांव में डॉक्यूमेंट्री बनाई है। डाक्यूमेंट्री टीम में इंद्र कुमार, जुनैद ने स्पेश लैब का वीडियो बनाया और बच्चों से संवाद किया।