{"_id":"64c01029c0bee8ad2f00aef2","slug":"if-you-see-suspicious-inform-the-police-sp-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-2018-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध दिखें तो पुलिस को दें सूचना : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध दिखें तो पुलिस को दें सूचना : एसपी
विज्ञापन
ढ़ेबरुआ क्षेत्र के भावपुर उर्फ गुलरी में आपरेशन कवच व आपरेशन त्रिनेत्र गोष्ठी काे संबोधित करते
ऑपरेशन कवच के तहत एसपी की मौजूदगी में ढेबरुआ थाना क्षेत्र के भावपुर उर्फ गुलरी गांव में गोष्ठी हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के भावपुर उर्फ गुलरी में ऑपरेशन कवच व ऑपरेशन त्रिनेत्र गोष्ठी का आयोजन ढेबरुआ पुलिस के तत्वावधान में सोमवार शाम को किया गया।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने कहा कि सीमा खुली होने के कारण हर जगह सुरक्षा एजेंसियों के जवान नही पहुंच सकते। अवांछनीय गतिविधि की रोकथाम के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है। जिले में कुल 424 ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्य आंतरिक सुरक्षा में अहम योगदान दें। कहा कि आज से ही दो टीमें बनाई गई हैं। पहली टीम ऑपरेशन कवच प्रभारी व दूसरी टीम एएचटीयू की टीम है। ये दोनों टीमें 424 गांवों में भ्रमण करेंगी। गुलरी से ही इसका शुभारंभ किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि गांवों में अगर कोई संदिग्ध दिखे तो उसकी सूचना क्षेत्र की पुलिस को दें। उन्होंने कहा देश की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेवारी हम सभी भारतीयों की है। ऑपरेशन कवच के तहत ग्राम सुरक्षा समिति की गठन सीमा से सटे गांवों में की गई है। ग्राम प्रधान इसके अध्यक्ष और सदस्य इनके सिपाही है। इसका उद्देश्य सीमाई क्षेत्रों में संदिग्धों की पहचान, कम समय में धनाढ्य बनने वाले लोगों व लड़कियों को बहला फुसला देह व्यापार में संलिप्तों की पहचान कर सूचना हासिल करना है। उन्होंने कहा कि आपरेशन त्रिनेत्र के तहत सभी ग्रामपंचायतों, चौराहों, बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगवाकर अपराधिक गतिविधियों पर नजर बनाए रखना है। जिसमें नगर व ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को पुलिस का सहयोग करना होगा।
विज्ञापन
इस दौरान क्षेत्राधिकारी गर्वित सिंह, ऑपरेशन कवच प्रभारी घनश्याम सिंह, ढेबरुआ एसएचओ छत्रपाल सिंह, एसएसबी के एसआई अंकुश शर्मा, बढ़नी नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि, प्रधान प्रतिनिधि महेश यादव और अजय प्रताप यादव आदि मौजूद रहे।