Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   If wages are not paid within 15 days, they will be paid with interest.

Siddharthnagar News: 15 दिन में नहीं मिली मजदूरी तो ब्याज सहित होगा भुगतान

Mon, 12 Jan 2026 10:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
If wages are not paid within 15 days, they will be paid with interest.
भाजपा कार्यालय के सभागार में प्रेस वार्ता करते प्रभारी मंत्री अनिल राजभर। संवाद
- पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। विकास भारत जी राम जी कानून में श्रमिकों को मजबूत और सशक्त बनाने की पहल की गई है। इस कानून में कई बदलाव हैं। जहां गांव स्तर पर होने वाले विकास कार्य में भ्रष्टाचार रुकेगा। वहीं श्रमिकों को रोजगार की गारंटी होगी। उन्हें 100 के बजाय 125 दिन का रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही सबसे बड़ी सहूलियत यह है कि अगर किन्हीं कारणों से 15 दिन तक मजदूरी नहीं मिला तो ब्याज सहित दिया जाएगा। जो सरकार की ओर से तय रहेगा।
यह बातेंं कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सोमवार को कही। उन्होंने कहा कि इस कानून से श्रमिकों का भरोसा व्यवस्था पर बढ़ेगा और उन्हें अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सरकार और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर अभियान चलाएंगे, लोगों को इस अध्यादेश की वास्तविकता और लाभों से अवगत कराएंगे और विरोधियों के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देंगे।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक जयप्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, दीपक मौर्य, अरविंद उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed