फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   If the wheat exceeds 120 quintals, then purchase will be done from home

Siddharthnagar News: 120 क्विंटल से अधिक होगा गेहूं तो घर से होगी खरीदारी

Sat, 04 Oct 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
If the wheat exceeds 120 quintals, then purchase will be done from home
क्रय एजेंसियों के केंद्र प्रभारी गांव में पहुंचकर किसानों के घर से गेहूं खरीद कर रहे। स्रोत विज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। अब किसानों को अपनी उपज की बिक्री के लिए क्रय केंद्रों पर पहुंचाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। अगर किसी गांव में एक या उससे अधिक किसानों के पास 120-150 क्विंटल तक गेहूं बिक्री के लिए है, तो संबंधित क्रय केंद्र प्रभारी को सूचित करने पर किसान के घर से ही गेहूं खरीद की जाएगी।
डीएम डॉ. राजागणपति आर. के निर्देश पर लोगों के घर से शुरू हुई खरीद के तहत जिले में अब तक 64 किसानों के घर से 3615 क्विंटल गेहूं खरीद की गई है। जिले में किसानों से गेहूं खरीद के लिए 67 क्रय केंद्र स्थापित किए गए है। जिन्हें 45 हजार मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें खाद्य विभाग के 28 केंद्र, पीसीएफ के 25, यूपीपीसीयू के 10, भारतीय खाद्य निगम के तीन और मंडी समिति नौगढ़ का एक केंद्र शामिल है। गेहूं खरीद वर्ष 2025-26 में न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है।
विज्ञापन

इसके तहत अब तक 60 केंद्रों पर 1168.36 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है और किसानों को इसका दो करोड़ रुपये से अधिक मूल्य भुगतान किया जा चुका है। वर्तमान में खुले बाजार में गेहूं का मूल्य सरकारी मूल्य के आसपास होने और व्यापारियों के किसानों के घर से ही गेहूं खरीद करने के कारण सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बिक्री के लिए किसान कम आ रहे है। इसको देखते हुए डीएम के निर्देश पर किसानों के घर से ही गेहूं खरीद की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी गोरखनाथ ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर क्रय एजेंसियों के केंद्र प्रभारी गांव में पहुंचकर किसानों के घर से गेहूं खरीद कर रहे हैं। किसानों को सूचित करना है कि यदि उनके गांव में 120-150 क्विंटल तक गेहूं बेचने वाले लोग हो तो निकट के क्रय केंद्र प्रभारी को सूचित कर अपना गेहूं विक्रय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed