फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   If the electric wire has passed through the school, the center will not be made

विद्यालय से गुजरा है बिजली का तार तो नहीं बनेगा केंद्र

Mon, 29 Nov 2021 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
If the electric wire has passed through the school, the center will not be made
विद्यालय से गुजरा है बिजली का तार तो नहीं बनेगा केंद्र
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बोर्ड परीक्षा में ऐसे विद्यालय इस बार परीक्षा केंद्र नहीं बन सकेंगे, जिनके ऊपर से हाई वोल्टेज बिजली का तार गुजरा हुआ होगा। अगर गेट, प्रशासनिक कक्ष और कक्षाओं के कमरे के ऊपर से तार गुजरा हुआ है तो ऐसे विद्यालय को आवेदन के बाद भी बाहर कर दिया जाएगा। हादसे की आशंका को ध्यान में रख्ते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यह निर्णय लिया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाले बोर्ड परीक्षा में केंद्र निर्धारण के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बोर्ड परीक्षा केंद्र के चयन की प्रक्रिया ऑनलाइन हो रही है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने चयन के संबंध में गाइडलाइन जारी कर दिया गया है। केंद्र बनने के इच्छुक विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य बोर्ड की ओर से जारी किए गए पोर्टल पर सारा ब्योरा देते हुए ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य सुविधाओं से लैस विद्यालय को परीक्षा केंद्र पहले से बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मगर इस बार परिषद ने कई और बदलाव कर दिया है। विद्यालय में विद्युत आपूर्ति जरूरी है, जिससे सीसीटीवी कैमरा और कंट्रोल रूम से परीक्षा की मॉनिटरिंग की जा सके। पर अगर विद्यालय के प्रवेशद्वार, प्रशासनिक कक्ष और बच्चों के बैठने वाले कक्ष के ऊपर से अगर हाई वोल्टेज बिजली का तार गुजरा हुआ है तो उन्हें इस बार परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। जिम्मेदारों का कहना है कि इससे जनहानि की आशंका है। साथ ही किसी दुर्घटना के होने पर बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में इस प्रकार नियम लागू किया गया है। हालांकि आवेदन सभी कर रहे हैं। मगर जिलाधिकारी के निर्देशन में गठित तहसील स्तरीय टीम जांच करके रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ही परीक्षा केंद्र के बनाए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इस नियम के प्रभावी होने से कई विद्यालय परीक्षा केंद्र बनने की रेस से बाहर हो जाएंगे। विद्यालय के आसपास व परिसर में ही ट्रांसफार्मर और हाई वोल्टेज का तार दौड़ा हुआ है। इस संबंध में डीआईओएस अवधेश नरायन मौर्य ने बताया कि शासन के मंशानुसार ही परीक्षा केंद्र बनेंगे। निर्देशानुसार जांच करके रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed