फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   If complaint is found true, action will be taken within 100 minutes: DM

शिकायत सही हुई तो 100 मिनट में होगी कार्रवाई : डीएम

Wed, 27 Mar 2024 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
If complaint is found true, action will be taken within 100 minutes: DM
: आचार संहिता उल्लंघन पर सीवीआईजीआईएल पोर्टल पर करनी होगी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के शिकायतों के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा सीवीआईजीआईएल पोर्टल (आदर्श आचार संहिता का प्रहरी) उपलब्ध कराया है। जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल ने लोगों से अपील की है कि चुनाव समाप्त होने तक प्रलोभन, भ्रष्टाचार अथवा अन्य शिकायतों को सीवीआईजीआईएल सिटिजन एप के माध्यम से किया जा सकता है।
जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया कि इस एप के माध्यम से केवल मौके की फोटो व वीडियो को ही लगाया जा सकता है। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जायेगी तथा शिकायत सही मिलती है तो 100 मिनट के अंदर कार्रवाई की जाएगी। सीवीआईजीआईएल पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के निस्तारण के लिए विकास भवन में स्थित लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए संचालित कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। शिकायतकर्ता द्वारा सीवीआईजीआईएल पोर्टल पर शिकायत करते ही तत्काल कंट्रोल रूम से कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन

सीवीआईजीआईएल पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्रत्येक विधानसभा में गठित एफएसटी (फ्लांइग स्कवॉयड टीम) द्वारा मौके पर जाकर की जाएगी। साथ ही शिकायत के निस्तारण की आख्या भी सीवीआईजीआईएल पोर्टल के माध्यम से संबधित एआरओ, एसडीएम को भेजती है। एआरओ, एसडीएम द्वारा कार्रवाई को अंतिम रूप दिया जाता है। निस्तारण की रिपोर्ट प्रतिदिन निर्वाचन आयोग को प्रेषित की जाती है। शिकायतकर्ता भी सीवीआईजीआईएल सिटिजन एप के माध्यम से शिकायत के संबंध में कृत कार्रवाई की जानकारी ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपद वासियों से अपील की है कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी शिकायत इस एप के माध्यम से अवश्य दर्ज कराये। इससे लोक सभा सामान्य निर्वाचन निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed