फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   idols of goddess durga desolved in river

जयकारे के साथ विसर्जित हुईं मां की मूर्तियां

Fri, 07 Oct 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
idols of goddess durga desolved in river
शोभायात्रा निकालकर शोहरतगढ़ के डोई नदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जित करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
जयकारे के साथ विसर्जित हुईं मां की मूर्तियां
विज्ञापन

शोहरतगढ। नगर पंचायत के अलग-अलग मोहल्लों में स्थापित 137 मूर्तियाें का विसर्जन शुक्रवार सुबह डोई नदी में किया गया। रिमझिम बारिश के बचि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ जगह-जगह रुककर अखाड़े में एक से बढ़कर एक करतब दिखाए।
दशमी के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को आधी रात से कस्बे से डोला उठान शुरू हुआ। जय जयकार करते भक्त अबीर-गुलाल उड़ाते, भक्ति गीतों पर नाचते गाते हुए आगे बढ़ते रहे। नव युवकों ने जगह-जगह रुककर अखाड़ा प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

दुर्गा पूजा संचालन समिति के अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने लाउडस्पीकर की कमान संभाल रखी थी। रामसेवक गुप्ता, किशोरी लाल गुप्ता व महेश कसौधन आदि भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे रहे। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम दुर्गा पंडालों से लेकर विसर्जन स्थल डोई नदी तक मुस्तैद रही। थानाध्यक्ष पंकज पांडेय पुलिस टीम के साथ विसर्जन जुलूस की निगरानी में लगे रहे। गली, सड़क, छत आदि स्थानों पर सुरक्षा के जवान मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम जानकी मंदिर से निकला विसर्जन जुलूस गड़ाकुल तिराहा से गोलघर, सोनारी मोहल्ला, प्रेम गली होते हुए डोई नदी पर पहुंचा। जहां पं. हरिपूजन पांडेय ने मंत्रोचार के साथ 137 मूर्तियों का विसर्जन कराया। इस दौरान एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव, सीओ जयराम, तहसीलदार राजेश प्रताप सिंह नायब तहसीलदार गौरव कुमार, ईओ नवीन कुमार सिंह, एसआई सभाजीत मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed