{"_id":"67ffebe096243b2a7202289d","slug":"identification-proof-is-mandatory-for-travelling-to-india-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-135897-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भारत यात्रा के लिए पहचान पत्र अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भारत यात्रा के लिए पहचान पत्र अनिवार्य
विज्ञापन
खुनुवां। सीमा पर घुसपैठ को देखते हुए भारत की ओर से पहचान पत्र अनिवार्य करने के बाद अब नेपाल ने भी यही नियम लागू कर दिया है। सीमा पर कड़ी चेकिंग की जा रही है। यह नियम भारत से नेपाल में प्रवेश करने और नेपाल से बाहर जाने वालों के लिए पहचान पत्र के आधार पर यात्रा करना अनिवार्य करने के लिए लागू किया गया है।
नेपाल से मिली जानकारी के अनुसार यह नियम अब बढै़याताल ग्रामीण नगर पालिका नंबर-दो के फुटहा चौकी पर लागू कर दिया गया है। सशस्त्र पुलिस अधीक्षक मान बहादुर शाही ने बताया कि बुधवार से बर्दिया जिले की सभी चेकपोस्टों पर यह नियम लागू कर दिया जाएगा। कुछ महीने पहले भारतीय सीमा चौकी पर पहचान पत्र अनिवार्य किए जाने के बाद बर्दिया प्रशासन ने यह नियम लागू किया है। एसएसबी के एक अधिकारी ने बताया कि भारत ने आतंकवाद और घुसपैठ को रोकने के लिए यह नियम लागू किया है।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के सुरक्षा अधिकारियों के बीच सहयोग से ऐसी अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण होगा। नेपाल के मुख्य जिला अधिकारी रुद्रा देवी शर्मा ने बताया कि पहचान पत्र लागू होने के बाद अवैध गतिविधियां रुकेंगी और अधीनस्थ सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि भारत के रास्ते नेपाल जाने वाले हर व्यक्ति को पहचान पत्र दिखाया जाए। संवाद