{"_id":"578fafd24f1c1b1a7fc4c094","slug":"identification-of-unidentified-bodies-arrived-pariwarijn","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात शव के शिनाख्त को पहुंचे पारिवारीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात शव के शिनाख्त को पहुंचे पारिवारीजन
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 20 Jul 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
पीएम हाउस पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र में मिली अज्ञात लाश की शिनाख्त करने के लिए दूसरे दिन बुधवार को थाना इटवा क्षेत्र से एक परिवार पीएम हाउस पहुंचा। पुलिस कर्मियों ने पीएम के पूर्व मोर्चरी हाउस में शव का शिनाख्त कराया, लेकिन परिवार के लोगों ने शव की पहचान करने से इंकार कर दिया। पुलिस एक बार फिर से शिनाख्त को लेकर दोराहे पर खड़ी हो गई है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दिया है।
मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परसा भदोरिया में एक ईंट भट्टा के पास दफनाई गई युवक की लाश मिली थी। युवक की उम्र करीब 18 से 20 वर्ष बताई गई। लाश मिलने की सूचना पर थाना इटवा के ग्राम जिगना धाम निवासी रामसवारे पीएम हाउस पहुंचे। बताया कि जोगिया कोतवाली के ग्राम पलिया टेकधर निवासी अध्यापक पंकज मिश्रा प्राथमिक विद्यालय जिगना धाम में तैनात है। ]
उन्होंने बताया कि एक अज्ञात युवक की लाश मिली है। शिक्षक को मालूम है कि पुत्र मुलायम सिंह यादव (20) पिछले पंद्रह दिनों से गायब है। उसका कहीं अता-पता नहीं चल रहा है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए शिनाख्त करने के लिए आया। पिता ने बताया कि लापता पुत्र के हाथ में टैटू बना हुआ था, जो इस शव में नहीं है। इस संबंध में एसओ जोगिया डॉ. उपेंद्र राय ने बताया कि एक परिवार के कुछ लोग शिनाख्त करने के लिए पीएम हाउस पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने शिनाख्त कराया, लेकिन उन्होंने अपने पुत्र का शव होने से इंकार कर दिया। पुलिस अज्ञात युवक का शिनाख्त कराने के लिए डीसीआरबी से सहयोग ले रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।