{"_id":"57336bd24f1c1b8039919a43","slug":"i-went-into-the-shop-to-tailor-beaten-old-enmity","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में दुकान में घुसकर दर्जी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में दुकान में घुसकर दर्जी को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 11 May 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
मारपीट में घायल मोहम्मद शमी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाने से सटे ग्राम पंचायत छतहरी में मंगलवार रात पुरानी रंजिश में दर्जी को दुकान में घुसकर कुछ लोगों ने लात घूसों से मारकर लहूलुहान कर दिया। बचाव में पहुंचे पुत्र को भी मारा-पीटा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
छतहरी निवासी मोहम्मद शमी चौराहे पर सिलाई का काम करता है। तहरीर के मुताबिक प्रतिदिन की तरह मंगलवार को मोहम्मद शमी दुकान में कपड़ा सिल रहा था। रात करीब आठ बजे गांव का ही हरिओम दुकान पर पहुंच कर गाली-गलौज करते हुए मार-पीट करने लगा।
मोहम्मद शमी का पुत्र शमशाद अली बचाव में पहुंचा तो उसकी भी पिटाई कर दी। मारपीट के बाद आरोपी फरार हो गए। 100 नंबर की सूचना पर आधे घंटे बाद पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
मो. शमी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के हरिओम पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल कर रही है। घायल मो. शमी ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर उन पर हमला हुआ है। इस संबंध में एसओ मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी 100 नंबर से मिली थी। मौके पर पहुंचने तक मामला शांत हो गया था। मो. शमी की तहरीर पर छतहरी गांव निवासी हरिओम के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।