फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   I lost the election and Modiji made me Minister of State for Railways: Ravneet

मैं चुनाव हारा और मोदीजी ने बना दिया रेल राज्य मंत्री : रवनीत

Mon, 09 Dec 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 09 Dec 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
I lost the election and Modiji made me Minister of State for Railways: Ravneet
तुलसियापुर/ढेबरुआ। बढ़नी में कोचिंग डिपो के लोकार्पण समारोह में रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल देश के लिए काम करते हैं और हमेशा उसी के बारे में सोचते हैं। उन्हीं से प्रेरणा लेकर भाजपा में शामिल हुआ और चुनाव हारने के बाद भी उन्होंने मुझे रेल राज्यमंत्री बना दिया।
विज्ञापन

बढ़नी में कोचिंग डिपो के लोकार्पण समारोह के दौरान सांसद जगदंबिका पाल ने नेपाल के काठमांडू तक बढ़नी से रेलवे लाइन बिछाए जाने की आवश्यकता बताई और कोहरे के कारण बंद हुई गोमतीनगर से नकहा जंगल चलने वाली ट्रेन का संचालन फिर से शुरू करने की मांग की। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने मंत्री से परसा रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि रेल की पटरियों से होकर यात्री आते-जाते हैं ऐसे में हादसे का खतरा रहता है।
विज्ञापन

इसके साथ ही बढ़नी ब्लॉक के सिसवा चौराहे से लोहटी जाने वाले मार्ग पर अंडरपास बनवाने और बहराइच-गोरखपुर पैसेंजर को वाराणसी सिटी तक एक ही ट्रेन नंबर करने, गोरखपुर से बहराइच तक रिजर्वेशन सुविधा प्रदान करने की भी मांग की। एलटीटी एक्सप्रेस के शोहरतगढ़ में ठहराव, शोहरतगढ़ में प्लेटफार्म एक व दो पर गाइडेंस डिस्पले सिस्टम लगाने और शोहरतगढ़ को अमृत भारत योजना में शामिल करने की भी मांग उठाई। बता दें कि बढ़नी से आसनसोल तक ट्रेन चलाने का मंत्री ने आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नेपाल के पूर्व सांसद अभिषेक प्रताप शाह, रेलवे के ईडी धनंजय, बढ़नी केन यूनियन के अध्यक्ष संजय सिंह, चेयरमैन सुनील अग्रहरि, साधना चौधरी, प्रदीप कमलापुरी, रामकुमार यादव चिनकू, राधेश्याम तिवारी, पवन मिश्र, राजू शाही, अजय वरुण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed