{"_id":"5e9db5738ebc3ed595185345","slug":"hut-fire-siddharthnagar-news-gkp348646111","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी में आग से नकदी और सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोपड़ी में आग से नकदी और सामान जला
विज्ञापन
बांसी क्षेत्र के सोनबरसा गांव में जलकर नष्ट हुआ मकान।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झोपड़ी में आग से नकदी और सामान जला
ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
बांसी कोतवाली क्षेत्र के सोनबरसा गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के सोनबरसा गांव में निवासी तुलसीराम और टासू के घर में रविवार देर रात संदिग्ध हालात में आग लग गई। हादसे में एक गाय झुलस गई जबकि नकदी सहित दो लाख से अधिक की गृहस्थी जल गई। दोनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
थाने में दी गई तहरीर के गांव के एक व्यक्ति ने रंजिशन घर में आग लगाई। आग से उनके घर में रखा राशन, कपड़े, गृहस्थी का सामान, बहन की शादी के लिए रखा जेवर, कपड़ा-बर्तन आदि जल कर राख हो गए। आग की लपटें पड़ोसी टीसू की घारी तक पहुंच गई, इसमें उसकी गाय गंभीर रूप से झुलस गई और वहां रखा अनाज, चारा आदि सामान जल गया। पड़ोस में रहने वाले सिरवार के घर की छत पर रखा पांच क्विंटल गेहूं भी आग से जल गया। कोतवाली बांसी शैलेश सिंह ने बताया कि आरोपी पक्ष ने भी झूठे केस में फंसाने की साजिश रचे जाने की तहरीर देकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। मामले की जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।