फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Husband, mother-in-law and father-in-law arrested in dowry death case

Siddharthnagar News: दहेज हत्या के मामले में पति, सास व ससुर गिरफ्तार

Mon, 01 Jan 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 01 Jan 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Husband, mother-in-law and father-in-law arrested in dowry death case
सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति, सास व ससुर को रविवार को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


क्षेत्र के डुमरिया लाला गांव निवासी इंद्रवती (27) पत्नी कन्हैया नौ दिसंबर को संदिग्ध हाल में फंदे से लटक गई थी। परिवार के लोग उसे लटकता हुआ देखकर उतार लिए और अस्पताल ले गए, जहां छह दिन चले इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। मृतका की मां ने मिश्रौलिया पुलिस को शिकायती पत्र देकर दहेज के लिए बेटी की हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। मिले तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाते हुए पति, सास और ससुर पर दहेज हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी। उधर केस दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगी थी। एसओ मिश्रौलिया ने अरविंद कुमार ने बताया कि दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति कन्हैया, ससुर रामप्यारे, सास पन्ना पत्नी रामप्यारे निवासी डुमरिया लाला थाना मिश्रौलिया को गिरफ्तार कर लिया गया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed