फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Hunging Death in jogiya

संदिग्ध हालात में फांसी लगने से महिला की मौत

Tue, 24 Mar 2020 07:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
Hunging Death in jogiya
जोगिया क्षेत्र महिला की मौत पर रोते परिजन और सन्नाटा पड़ा गांव - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
संदिग्ध हालात में महिला की मौत
विज्ञापन

सूपाराजा गांव का मामला, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिया। सूपाराजा गांव निवासी राधेश्याम की पत्नी इसरावती (40) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसरावती का शव घर के कमरे में छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटकता मिला। राधेश्याम की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। राधेश्याम के अनुसार सोमवार रात भोजन करने के बाद सभी सोने चले गए थे। मंगलवार सुबह पत्नी इसरावती देर तक नहीं उठी तो देखने गए लेकिन कमरा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया तो रोशनदान से झांक कर देखा, अंदर इसरावती का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। गांववालों के मुताबिक महिला पहले भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी। घटना की बाबत एसओ जोगिया अंजनी कुमार राय ने बताया कि पति की सूचना पर शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed