फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Humsafar demand stagnation

हमसफर के ठहराव की मांग

Thu, 02 Mar 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 02 Mar 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Humsafar demand stagnation
नौगढ़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते जीएम। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव मिश्र ने गुरुवार को नौगढ़, शोहरतगढ़, परसा और बढ़नी स्टेशनों का निरीक्षण किया। यात्री सुविधाओं का हाल जाना और स्टेशन की अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। युवाओं-व्यापारियों सहित विभिन्न संगठन के प्रतिनिधियों से भेंटकर उनकी समस्याएं जानी। इस दौरान लोगों ने हमसफर के ठहराव की मांग की। गोमतीनगर एक्सप्रेस को भी लखनऊ तक बढ़ाने का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

स्पेशल सैलून से सुबह करीब साढ़े नौ बजे नौगढ़ स्टेशन पहुंचे जीएम की बैंडबाजे के साथ जोरदार अगवानी हुई। प्लेटफार्म पर पेयजल, शौचालय, बेंच, साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाओं को देखते हुए स्टेशन अधीक्षक कक्ष में पहुंचे और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। यहां पत्रकारों से वार्ता में जीएम ने गोमतीनगर एक्सप्रेस को लखनऊ तक बढ़ाए जाने के सवाल पर गेज कंवर्जन का कार्य पूरा होने के बाद इस पर विचार का आश्वासन दिया। हमसफर एक्सप्रेस के ठहराव के बाबत स्थानीय सांसद के माध्यम से पहल कराने की बात कही। सिद्धार्थ तिराहे के पास रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का मसला प्रदेश सरकार का बताया।
विज्ञापन

हालांकि ठीक बगल से पैदल यात्रियों के लिए रेलवे की भूमि पर सड़क बनाए जाने पर विचार की बात कही। स्टेशन पर जीआरपी के लिए चौकी भवन देने के बाबत उन्होंने डीआरएम से समस्या के समाधान का निर्देश दिया। करीब आधे घंटे के निरीक्षण के दौरान डीआरएम लखनऊ आलोक सिंह, सीनियर डीसीएम नीलम सिंह, एआरएम राजीव सेठ, सीनियर डीओएम स्वदेश कुमार सिंह, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक बीपी गुप्ता, मुख्य सुरक्षा आयुक्त राजाराम, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आलोक श्रीवास्तव, स्टेशन अधीक्षक दुर्गेश कुमार, स्टेशन मास्टर केसी श्रीवास्तव सहित रेलवे के विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed