फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   House caught fire, two buffaloes and two goats burnt

Siddharthnagar News: घर में लगी आग, दो भैंस और दो बकरी झुलसी

Sun, 28 Jan 2024 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
House caught fire, two buffaloes and two goats burnt
इटवा। खुनियांव ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत खैरा में बृहस्पतिवार की रात में भारत राजभर के घर में अचानक आग लग गई। आग में जलकर दो भैंस और दो बकरियों की मौत हो गई। इस घटना में भारत व उनकी पत्नी भी आग की लपटों से झुलस गई थी। शुक्रवार को घटना की जानकारी होने पर पहुंचे पूर्व शिक्षामंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने पीड़ित परिवार को उपचार के लिए आर्थिक सहायता दी और आग की चपेट में आने से हुई भैंसों और बकरियों की दुखद मृत्यु और घर के जले हुए सामानों की क्षतिपूर्ति दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों से तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान ग्राम प्रधान विनोद चौधरी, मंडल अध्यक्ष राजेश पांडेय, धर्मेंद्र मौर्य, अरविंद चौधरी, प्रेम नारायण चौधरी, जनार्दन त्रिपाठी, अखिलेश मौर्य, सोनू जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed