{"_id":"658b1c995e08c82ae108fb79","slug":"hotel-operators-brother-arrested-for-trying-to-rape-a-girl-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-10451-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश में होटल संचालक का भाई गिरफ्तार, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश में होटल संचालक का भाई गिरफ्तार, जांच शुरू
Wed, 27 Dec 2023 04:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Updated Wed, 27 Dec 2023 04:32 PM IST
सार
शहर कोतवाल गौरव कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया गया। पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
सिद्धार्थनगर नगर के एक होटल में परिवार के साथ खाना खाने गए एक व्यक्ति के छह साल की बेटी से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। आरोपी उसी होटल संचालक का भाई बताया जा रहा है।
नगर के एक मोहल्ले में रहने वाला एक व्यक्ति परिवार के साथ सोमवार रात नगर के एक होटल में खाना खाने के लिए गया था। परिवार खाना खा रहा था। इसी बीच लगभग छह वर्षीय बेटी खेलने लगी। आरोप है कि इसी बीच होटल संचालक भाई बच्ची को फुसलाकर होटल के लिफ्ट में लेकर चला गया। उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश किया।
इसी बीच खाना का खा चुके दंपती को जानकारी हुई। फिर उन्होंने बेटी से पूछा उसने पूरी जानकारी दी। उन्होंने इस मामले में पुलिस को तहरीर दिया। मिले तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी जावेद अहमद निवासी अलीदापुर परैया थाना चिल्हिया को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया,जहां से उसे जेल दिया गया। इस संबंध में शहर कोतवाल गौरव कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया गया। पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।