{"_id":"673396058b4ec4127b0b97d1","slug":"hotel-maurice-hall-parking-on-the-road-traffic-jam-increased-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-127139-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क पर होटल-मौरिज हॉल की पार्किंग, बढ़ गया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क पर होटल-मौरिज हॉल की पार्किंग, बढ़ गया जाम
Tue, 12 Nov 2024 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। त्याेहार के बाद अब शहर कस्बों में शाम को सहालग का जाम लगने लगा है। शहर के होटल-मैरिज हाल में मानक के अनुसार पार्किंग की सुविधा न होने से सड़क पर ही वाहन खड़े हो रहे हैं। इस कारण इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। ऐसे में लोग शाम को होटल-मैरिज हाल वाली सड़कों से जाने से कतराने लगे हैं। वहीं नगर पालिका परिषद की पार्किंग बनाने की योजना भी अधूरी पड़ी है।
देवोत्थानी एकादशी मंगलवार से सहालग भी शुरू हो गया। शाम को डीजे, बैंड बाजा बारात निकलती है तो मैरिज हाल के सामने सबसे अधिक जाम लगता है, क्योंकि वाहनों के साथ पैदल चलने वाले लोग भी सड़क पर होते हैं, उधर से गुजरना पड़ता है।
सहालग शुरू होते ही शहर में लोग जाम से डरने लगे हैं। रेलवे स्टेशन पर दो मैरिज हाल हैं, वहां वाहनों की अधिकता और रेलवे की बाउंड्री के बाद सड़क सकरी होने से जाम लग गया। शहर के साथ सोहांस क्षेत्र में जाने वाले लोग भी लगा। इसी प्रकार बेलहिया-हुसैनगंज मार्ग पर भी जाम लग रहा है। इस सड़क के किनारे दो होटल हैं।
विज्ञापन
सहालग का सबसे अधिक जाम साड़ी तिराहे से सनई तिराहे तक सबसे अधिक जाम लग रहा है। इस हाईवे के किनारे चार होटल है। पिछले यातायात पुलिस ने इन होटल संचालकों को नोटिस भी दिया था, लेकिन न तो पार्किंग की व्यवस्था की गई और न ही वाहनों को सही तरीके से खड़ी कराने के लिए व्यवस्था कराई गई। बांसी तिराहे के पास बने एक होटल के पास भी जाम लग रहा है।
आधी सड़क पर अतिक्रमण, आधी पर सहालग का जाम : शोहरतगढ़ कस्बे की बाजार की सूरत अतिक्रमण के चलते इस तरह बिगड़ गई है कि लोगों का चलना दूभर हो गया। सनई की तरफ गड़ाकुल से कस्बे होकर जाने बाले बढ़नी की तरफ जाने व बढ़नी से सनई की जाने वाले लोग जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इन दिनों सड़क पर सहालग की गाड़ियां खड़ी हो रही हैं।
मुख्य हाईवे सड़क, आधी अतिक्रमण करने से सड़क गायब हो गई है और पटरी का तो कोई मतलब ही नहीं रह गया। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारियों की नजर नहीं पड़ रही है।