फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Hot air blasts scorching the body

Siddharthnagar News: गर्म हवा के झोंके झुलसा दे रहे जिस्म

Thu, 15 May 2025 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Hot air blasts scorching the body
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। दो दिनों से गर्मी का सितम और बढ़ गया है। सुबह से तेज धूप और गर्म हवा के झोंके जिस्म को झुलसा दे रहे हैं। इससे समूचा सामान्य जनजीवन अस्तव्यस्त होने लगा है।
गर्मी की मार से हर कोई परेशान दिखाई दे रहा है। ऐसे में बिजली निगम की तरफ से दिन और रात में रोस्टिंग के नाम पर की जा रही बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप से हर कोई बेहाल है। गर्मी से राहत पाने के जतन में हर कोई जुटा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह की शुरुआत तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप से हुई। दोपहर होते-होते तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। डुमरियागंज नगर और ग्रामीण क्षेत्र में स्थित बाजार और चौराहे की सड़कों पर दोपहर के समय लोगों का आवागमन कम हो गया। भीषण गर्मी के बीच बिजली की दिन और रात में कटौती बढ़ने से लोगों को दोहरी मार सहनी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को दोपहर 12:00 बजे के पहले ही बिजली गुल हो गई। जो पूरे दिन गायब रही। इससे लोग उमस भरी गर्मी से पसीने से तरबतर रहे। जिनके घरों में इन्वर्टर बैट्री है, उन्हें तो ज्यादा दिक्कत नहीं हुई, लेकिन गरीब परिवार के लोग जो बिजली पर निर्भर हैं। उन्हें कई प्रकार की दिक्कतें उठानी पड़ीं। मौसम विभाग की मानें तो दो दिन में गर्मी का पारा और बढ़ने की संभावना है। मई के अंत में बूंदाबांदी और बदली छाने के आसार बताए जा रहे हैं। फिलहाल इस सप्ताह प्रचंड गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed