फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   'Hope' wives were central employee status'

‘आशा बहुओं को केंद्रीय कर्मचारी का दर्जा मिले’

Mon, 28 Dec 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Mon, 28 Dec 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
महिला जागो हक मागों संस्था के एनएच अजनबी व आशा बहुओं का अनशन 24 घंटे बाद समाप्त हो गया। मांगों को लेकर जारी अनशन अधिकारियों के आश्वासन पर टूट तो गया लेकिन भारी संख्या में जमी आशा बहुओं ने समस्या समाधान न होने पर आगे भी आंदोलन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


अनशन में मौजूद आशा संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेशनंदिनी ने कहा कि आशा बहुओं को सरकार एक साल में दस करोड़ रुपये देती है लेकिन उन्हें मिलता नाम मात्र ही है। इस तरह से अब तक अरबों रुपये का घोटाला हुआ है, जिसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


अधिकारी आशा बहुओं का शोषण करते हैं और आए दिन उन्हें नौकरी से हटाने की धमकी देते हैं, जो किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ आशा बहू एकजुट होकर आंदोलन करेंगी। एनएच अजनबी ने कहा कि घपलों व घोटालों में लिप्त अधिकारी लंबे समय से अपनी कुर्सियों पर जमे हैं और उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशा बहुओं को केंद्रीय कर्मचारी का दर्जा मिलना चाहिए और जन स्वास्थ्य रक्षक की बहाली व सच्चर कमेटी की सिफारिशें लागू होनी चाहिए। मांगे पूरी न होने पर हर माह अनशन व धरना चलता रहेगा। इस दौरान रीता गोस्वामी, जसमती, केतकी, कमरुन्निशां, माया, विजयलक्ष्मी, किरन, कौशल, दुर्गावती, सत्यवती, सावित्री, कुसुम पांडेय, शीला साहनी, बिंदुमती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed