फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Honored students who got better rank in exhibition and annual examination

Siddharthnagar News: प्रदर्शनी व वार्षिक परीक्षा में बेहतर रैंक पाने वाले छात्र सम्मानित

Wed, 02 Aug 2023 10:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 02 Aug 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Honored students who got better rank in exhibition and annual examination
खैर टेक्निकल इंटर कॉलेज बंगवा बरई डुमरियागंज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज नगर क्षेत्र स्थित खैर टेक्निकल इंटर कॉलेज बंगवा बरई में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विज्ञान प्रदर्शनी एवं आर्ट गैलरी में सम्मिलित छात्र-छात्राओं व वार्षिक परीक्षा में कक्षा वार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरमैन शाजिया अतीक ने कहा कि शिक्षा हर इंसान के लिए जरूरी है। शिक्षा के जरिए ही तरक्की विकास और सम्मान हासिल किया जा सकता है। सभी अभिभावक समान रूप से अपने बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़े जिससे एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके। कहा कि आज बालिकाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं विज्ञान और तकनीकी शिक्षा में बालिकाओं का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। कार्यक्रम में कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मोहम्मद हसन व बेस्ट स्टूडेंट वर्ष 2023 के लिए फैजान अहमद खां को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा कक्षा वार प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अर्शनाज फातिमा प्रथम, फलक फातिमा द्वितीय, फरजीन फातिमा तृतीय पुस्कार के रूप में पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अतीकुर्रहमान, शमीम अहमद, डा अब्दुर्रहमान लैसी, इरशाद अहमद खान, फैयाज अहमद जमाल अहमद खान, जमाल अहमद, मो इमरान बैग, इरशाद अहमद, सैयद इमरान इजहार, निकहत परवीन नाजिया फारूकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed