फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Honorarium payment for outstanding picketing

बकाया मानदेय भुगतान के लिए धरना दिया

Mon, 01 Feb 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Mon, 01 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों के बार-बार आश्वासन के बाद बकाया मानदेय का भुगतान न होने पर सोमवार को एक बार फिर तीनों पावर हाउस पर संविदा पर तैनात एसएचओ धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारी और ठेकेदार की लापरवाही के चलते हम संविदा कर्मियों का बकाया मानदेय का भुगतान अभी तक नहीं हुआ।

विद्युत सब स्टेशन परसिया, ढेबरुआ व बोहली क्षेत्र में संविदा पर तैनात विद्युत कर्मचारी एसएचओ राधेश्याम, मुन्नुर, विजय सिंह चौधरी ने कहा कि पांचवी बार अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी हम लोगों के बकाया मानदेय का भुगतान 23 जनवरी तक नहीं किया गया।
विज्ञापन


इस कारण एक फरवरी से हम संविदा विद्युत कर्मचारी बकाया मानदेय भुगतान को लेकर डीएम, एसडीएम व मुख्य अभियंता को पत्र देकर धरना प्रदर्शन कर रहे है।

जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हम लोगों का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अपै्रल 2015 से जनवरी 2016 तक का मानदेय अभी तक नहीं मिला।

दीपावली के दो दिन पूर्व रुपया 7100 का चेक हम संविदा कर्मियों को दिया गया और चार दिन बाद पूरा मानदेय भुगतान करने का आश्वासन दिया गया था।

इसके बाद आज तक हम लोगों को मानदेय का भुगतान नहीं किया। करीब एक वर्ष से विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही व ठेकेदार की मनमानी के कारण संविदा कर्मचारियों के मानदेय का भुगतान आज तक नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे हम लोगों के अजीविका पर संकट आ गया है। बार-बार अपनी समस्या समाधान के लिए हम लोगों ने धरना देकर मांग की। इसके बाद भी लोगों को सिर्फ कोरा आश्वासन ही मिलता रहा।


इस दौरान राजेश, परागदत्त मिश्र, बनवारी, दुर्गेश सिंह चौधरी, राजेश, चिनक, महमूद, प्रमोद आदि मौजूद रहे। इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई सुनील यादव ने बताया कि विद्युत विभाग में संविदा पर तैनात एसएचओ व लाइनमैन के मानदेय का भुगतान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed