फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   homage given to ex minister dinesh singh

हर चुनौती का मुस्करा कर सामना करते थे दिनेश सिंह : सिद्धार्थ

Sat, 14 Oct 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 14 Oct 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
homage given to ex minister dinesh singh
फोटो-
विज्ञापन

चिल्हिया के दिनेश नगर में पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व मंत्री दिनेश सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पूर्व मंत्री दिनेश सिंह की 14वीं पुण्यतिथि शनिवार को चिल्हिया के दिनेशनगर में मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि स्वर्गीय दिनेश सिंह हर चुनौती का मुस्करा कर सामना करते थे। उनका जीवन हमेशा संघर्षों में बीता, उन्होंने हमेशा से समाज के अंतिम व्यक्ति की लड़ाई लड़ी। उनके जीवन दर्शन को अपने जीवन में उतारना ही सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंत्री रहते हुए विकास पुरुष दिनेश सिंह ने अपने क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शासन से स्वीकृति कराने के साथ ही कई विकास कार्य कराए। शोहरतगढ़ विधानसभा में पहली बार विकास की गंगा दिनेश सिंह ने ही बहाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि स्व. दिनेश सिंह ने अपने कार्यकाल में तमाम गांवों में सड़कें, पुल, बिजली पहुंचाई। पूर्व ब्लॉक प्रमुख उग्रसेन सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पिता स्वर्गीय दिनेश सिंह के अधूरे सपनों को पूरा करने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम को पूर्व विधायक अनिल सिंह, राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य इंद्रासना त्रिपाठी, मुरली मिश्रा, वीरेंद्र तिवारी व चिनकू यादव ने भी संबोधित किया।
इस दौरान हरिनारायण यादव, जितेंद्र सिंह, अभय सिंह, रामू यादव, जावेद, सोनू सिंह, डब्लू सिंह, गुड्डू सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, विष्णु उमर, रवि चौधरी, मदनमोहन सिंह, विश्वनाथ शुक्ला आदि मौजूद रहे।




पूर्व मंत्री का सनई चौराहे पर किया स्वागत
मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री सिद्धार्थ सिंह का शहर के निकट सनई चौराहे के पास कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव खुर्शीद अहमद खान के नेतृत्व में कार्यकर्ता उन्हें फूल माला-पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मुकेश पांडेय, रंजीत यादव, मोहम्मद सुहेल, अबुल कलाम आज़ाद, निज़ाम सभासद, सागर पाठक, राहुल सिंह, निसार आजाद, जुनैद आलम, रमजान, शौकत अली अमीरुद्दीन, अतीकुर्रहमान एसके मेहंदी, अजय यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed