फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Holi: Seven samples for sweets and food items in two days

होली : दो दिनों में मिठाई और खाद्य पदार्थ के लिए सात नमूनेे

Thu, 21 Mar 2024 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 21 Mar 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Holi: Seven samples for sweets and food items in two days
डुमरियागंज। होली पर मिलावटी व सिंथेटिक दूध से बनी मिठाई तथा दूषित खाद्य सामग्री की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। दो दिनों के भीतर शोहरतगढ़, बांसी, इटवा से मिलावटी मिठाई और खास सामग्री की बिक्री के संदेह पर टीम द्वारा सात नमूने लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


होली को लेकर नकली खोवा की खेप के साथ ही रेडीमेड मिठाइयों को कानपुर से मंगा कर इसका भंडारण करने में मिलावटखोर अभी से जुट गए हैं। इस संबंध में प्रभारी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्रभान पटेल ने बताया कि मिलावटी मिठाइयों और खाद्य सामग्री की बिक्री की रोकथाम को लेकर जांच टीम पूरी तरह से सक्रिय है। अभी तक जिले के विभिन्न स्थानों से मिठाई और खाद्य सामग्री के 7 नमूने लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

----
बाक्स
इन मानकों का पालन करने के निर्देश

खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और होटल कारोबारियों के लिए शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के पालन के लिए 11 बिंदुओं पर गाइडलाइन जारी की है। इसमें मिठाई बनाने में प्रयुक्त घी, तेल का विवरण डिब्बे पर प्रदर्शित होना चाहिए, मिठाई के लेबल पर सामग्री और एलर्जी कारकों की उपस्थिति भी प्रदर्शित की जानी चाहिए, मिश्रित गिफ्ट पैक में दूध की मिठाइयां तथा अन्य मिठाइयां नहीं मिलानी चाहिए। ऐसा इसलिए है, क्योंकि दूध की मिठाइयों की पैकेजिंग, शेल्फ लाइफ और मानदंड अन्य मिठाइयों से अलग होते हैं। मिठाई बनाने वालों को दस्ताने, हेड कवर और एप्रन पहनना चाहिए। उनके पास विश्वसनीय फिटनेस प्रमाणपत्र होना चाहिए। तैयारी के लिए उपयोग किए गए पानी की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए उन्हें जल विश्लेषण रिपोर्ट भी रखनी चाहिए। मिठाइयों पर मैन्युफैक्चरिंग डेट एवम बेस्ट बिफोर डेट का प्रदर्शन करना सुनिश्चित करें। धूल और मक्खी से बचाव करने के तरीकों का पालन करें। आर यू सीईओ का पालन करें। मिठाई बनाने में ब्रांडेड तेल एवम घी का प्रयोग करें। सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed