फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Hiyuwa prevent anti-national activities

राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को रोकेगी हियुवा

Sun, 27 Mar 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 27 Mar 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hiyuwa prevent anti-national activities
कार्यकर्ता सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिस देश की सभ्यता, संस्कृति व अर्थव्यवस्था का नाश होता है वो देश कभी भी विकास की राह पर नहीं जा सकता। जनपद में शासन व प्रशासन की मिलीभगत से राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को गति मिलेगी तो प्रदेश व देश को भी संकट का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को जनपद में हो रही राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए इसकी सूचना संगठन के पदाधिकारियों को देनी होगी। ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए हियुवा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
विज्ञापन

   ये बातें हिंदु युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने हियुवा की एक बैठक में कही। वे बढ़नी क्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे पर स्थित पं. बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शुक्लागंज में आयोजित बढ़नी ब्लॉक के हियुवा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की एक बैठक को बतौर मुख्य अतिथि  संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रति माह हियुवा की ब्लॉक स्तरीय बैठक नियमित रूप से होनी चाहिए। सात अप्रैल को हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर हिंदुओं को दीपदान करना चाहिए। साथ ही उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आह्वान किया कि आठ अप्रैल को नववर्ष के अवसर पर उसे विशेष रूप से समारोह आयोजित करना होगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नीति यूपीए सरकार ने हिंदू धर्म से 2011 के जनगणना में आदिवासियों को अलग करना एक षड़यंत्र का हिस्सा है। हिंदू युवा वाहिनी को इस षड़यंत्र का पर्दाफाश करना होगा।
बैठक को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि देवीपाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता ने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी की जनपद में एक अलग पहचान है। संगठन की मजबूती से हिंदू समाज व देश मजबूत होगा। आज पूरा समाज हिंदू युवा वाहिनी की ओर आशा से देख रहा है।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी श्यामधनी राही ने कहा कि लगातार बैठकों के होने से कार्यकर्ताओं में उत्साह की कमी नहीं होती है। बैठक हर माह होनी चाहिए। जिला संयोजक उमेश पांडेय ने कहा कि किसी भी संगठन की प्रगति में अनुशासन की जरूरत होती है।
  बैठक को जिला महामंत्री अजय सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकृपाल चौधरी, फूलचन्द अग्रहरि, संजय मिश्रा, मनोज पांडेय ने भी संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता बढ़नी ब्लॉक के अध्यक्ष विजय सिंह चौधरी व संचालन जिला उपाध्यक्ष भानप्रताप सिंह ने किया।


इस अवसर पर ब्लॉक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुग्रीम चौधरी, लालू गुप्ता, रामसुंदर चौरसिया, विनय मिश्रा, राणवृक्ष गौतम, सुनील मिश्र, श्रीराम यादव, जयप्रकाश गौतम, तुलसीराम समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed