फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   HIV AIDS awareness training

Siddharthnagar News: एचआईवी एड्स जागरूकता पर हुआ प्रशिक्षण

Tue, 16 Dec 2025 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
HIV AIDS awareness training
तिलौली। तिलौली स्थित सीएचसी मिठवल में मंगलवार को एचआईवी एड्स विषय पर ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। इसमें बीमारी के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार रंजन ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एचआईवी एड्स से संबंधित जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में एचआईवी संक्रमण के कारण, लक्षण, बचाव एवं रोकथाम के उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रशिक्षण में बताया गया कि एचआईवी संक्रमण मुख्य रूप से असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित रक्त या सुई-सिरिंज के संपर्क तथा मां से बच्चे में गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान फैलता है।
विज्ञापन

संक्रमण होने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता धीरे-धीरे कमजोर हो जाती है, जिससे एड्स की स्थिति उत्पन्न होती है। कार्यक्रम में अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार रंजन के साथ जिला क्षयरोग कार्यालय से उस्मान अली, डीपीटीसी आशीष पांडेय , एसटीएलएस, तथा एसटीएस सत्य प्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed