फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Historic Chyoorten Buddhist Temple Monument Structure Found

Siddharthnagar News: ऐतिहासिक च्योर्टेन बौद्ध मंदिर स्मारक संरचना मिली

Sun, 03 Mar 2024 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 03 Mar 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Historic Chyoorten Buddhist Temple Monument Structure Found
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के प्राचीन शाक्य गणराज्य की राजधानी तिलौराकोट के पूर्वी विहार क्षेत्र की खुदाई के दौरान च्योर्टेन पाया गया था। एक महीने पहले तिलौराकोट के पूर्वी बिहार क्षेत्र में पुरातत्वविदों की ओर से की गई खुदाई के दौरान ऐतिहासिक और पुरातात्विक संरचना मिली थी।
विज्ञापन

लुंबिनी विकास निधि के पुरातत्व अधिकारी हिमाल उप्रेती के अनुसार च्योर्टेन तिलौराकोट के पूर्वी विहार क्षेत्र की खुदाई के दौरान मिली थी। उन्होंने कहा कि चूंकि पिछले साल की खुदाई में जो स्तूप मिला था, उस पर पोस्टहोल, टाइल्स और गजुर मिले थे। ऐसे च्योरटेन को नेपाल के उत्तरी हिस्से में देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार के दौरान यहां के च्योरटेन को देखकर हिमालय क्षेत्र में इसका निर्माण हुआ माना जाता है।
विज्ञापन

पुरातत्व विभाग के मुख्य पुरातत्व अधिकारी भास्कर ग्यावली के अनुसार खुदाई के दौरान मिली संरचनाओं का निर्माण कब हुआ, इसका पता लगाने के लिए रेडियो कार्बन मापकर तिथि निर्धारित की जाएगी और इसके लिए मिट्टी का नमूना प्रयोगशाला में भेजा गया है। जिस तरह हीनयान और महायान में पूजा के लिए स्तूप बनाए जाते हैं, उसी तरह हिमालयी बौद्ध तीर्थ यात्री पूजा के लिए च्योरटेन का निर्माण करते हैं। बौद्ध धर्म के जानकारों के मुताबिक इसे आम भाषा में माने कहा जाता है। लेकिन तिब्बती भाषा में इसे च्योर्टेन कहा जाता है। नेपाल के हिमालयी क्षेत्र में बौद्ध तीर्थ यात्रियों ने जगह-जगह च्योरटेन का निर्माण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वी बिहार क्षेत्र में खुदाई से मिट्टी के बर्तन, कोयला, हड्डी, टाइल, तांबे के सिक्कों के टुकड़े मिले हैं। नेपाल सरकार की ओर से तिलौराकोट को विरासत स्थल के रूप में सूचीबद्ध करने के लिए अंतिम नामांकन दस्तावेज यूनेस्को विश्व विरासत केंद्र को प्रस्तुत किया गया है। 1996 में यूनेस्को ने तिलौराकोट को संभावित विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed