{"_id":"5da0b0db8ebc3e014757a928","slug":"hindu-yuva-vahini-siddharthnagar-news-gkp3250691110","type":"story","status":"publish","title_hn":"हियुवा कार्यकर्ताओं ने बिजली निगम के कर्मचारी के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हियुवा कार्यकर्ताओं ने बिजली निगम के कर्मचारी के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हियुवा कार्यकर्ताओं ने बिजली निगम के कर्मचारी के खिलाफ दी तहरीर
मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी पर भड़के हियुवा कार्यकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी (सिद्धार्थनगर)। हियुवा के एक पदाधिकारी को फोन पर अपशब्द बोलने व दुर्व्यवहार करने वाले बिजली निगम के कर्मचारी के खिलाफ कोतवाली बांसी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
तहरीर के मुताबिक तिलौली निवासी अजय सोनी ने अपने क्षेत्र का शेडयूल जानने के लिए उपकेंद्र बांसी के कंट्रोल रूम में फोन किया था। ऑपरेटर ने शेडयूल बताते हुए कहा कि बिजली काटने व जोड़ने का काम कंट्रोल का है। इसके बाद अजय सोनी ने अपने को हियुवा कार्यकर्ता बताया और कहा कि मुख्यमंत्री ने तो 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने को कहा है। आरोप है कि इस पर ऑपरेटर ने मुख्यमंत्री के खिलाफ भी अमर्यादित टिप्पणी की। हियुवा कार्यकर्ता के आपत्ति जताने के बाद ऑपरेटर ने धमकी देते हुए फोन काट दिया। हियुवा जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का आक्रोश चरम पर है। अगर दोषी आपरेटर पर कार्रवाई नहीं की गई तो हियुवा कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे।
अजय के साथ कोतवाली पहुंचे विनोद प्रजापति, संतोष वर्मा, बृजलाल, मंटू जयसवाल, अलंकार दुबे, पप्पू मौर्या, दीपक वर्मा, अमर मौर्या, मुन्ना चौधरी, रामकुम्भ, रामकुमार प्रजापति, ओमप्रकाश, जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा आदि ने तहरीर दी। कार्यवाहक इंचार्ज एसआई अजय सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।