फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Help to remove encroachments trader

अतिक्रमण हटाने में सहयोग दें व्यापारी

Sun, 26 Jun 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 26 Jun 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Help to remove encroachments trader
बैठक
बांसी। कोतवाली परिसर में सीओ बांसी देवी दयाल की अध्यक्षता में रविवार को नगर के व्यापारियों की आपात बैठक हुई। इसमें नगर सीमा में अतिक्रमण रोकने के लिए प्रशासन के सहयोग का आह्वान किया गया। 
विज्ञापन

सीओ देवीदयाल ने कहा कि किसी भी शहर के लिए अतिक्रमण एक नासूर है। इस नासूर के चलते न केवल आए दिन दुर्घनाएं हो रही हैं, बल्कि आवागमन भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। समय-समय पर प्रशासन तो अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाता है, लेकिन जब तक व्यवसायियों का सकारात्मक सहयोग प्रशासन को नहीं मिलेगा, तब तक अतिक्रमण रूपी नासूर को जड़ से नहीं समाप्त किया जा सकता।
विज्ञापन

उन्होंने व्यवसायियों का आह्वान किया कि वे अपनी दुकान दायरे में ही रखें। सड़क की पटरियों पर अपना सामान न फैलाएं, इससे आवागमन में बाधा उत्पन्न नहीं हो पाएगी और दुर्घटनाओं से भी बचाव होगा। बैठक में मौजूद लोगों ने कोतवाली रोड पर सब्जी के ठेलों, नौगढ़ रोड पर फल मंडी की ट्रकों, पुरानी कचहरी चौराहे पर मांस-मछली मंडी होने व बस स्टैंड चौराहे, रोडवेज गेट पर ही सरकारी बसों और प्राइवेट बसों के खड़े होने से नगर में जाम की समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने इस पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में कोतवाली प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह, एसआई जुबेर अली, सराफा मंडल के अध्यक्ष अजय वर्मा, नगर पालिका परिषद के प्रधान लिपिक जहांगीर, सभासद संजय रावत, रामशरण मौर्या, प्रमोद अग्रहरी , छोटे भाई, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed