फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Heavy Rain: Relief from Heat, Trouble from Waterlogging

झमाझम बारिश : गर्मी से राहत, जलभराव से आफत

Tue, 30 Jun 2026 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 30 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Heavy Rain: Relief from Heat, Trouble from Waterlogging
शहर मे सुबह हुई बारिश के दौरान भीगते हुए जाते वाहन चालक। संवाद
सिद्धार्थनगर। गर्मी और तपिश के बीच सोमवार की भोर में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान में चार और न्यूनतम में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। वहीं, सूखती नर्सरी और पिछड़ती रोपाई से चिंताग्रस्त किसानों की परेशानी भी दूर हो गई। बारिश से किसानों के चेहरे खिले नजर आए।
विज्ञापन

जनपद के नौगढ़, इटवा, बांसी, डुमरियागंज और शोहरतगढ़ तहसील सहित सभी हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। बारिश में हर तरह से लोगों को राहत दी है लेकिन, जगह- जगह जलभराव से थोड़ी मुसीबत हुई है। लोगों को आने- जाने में कठिनाईयां हुई। कुछ जगहों में सड़कें कीचड़ से सन गईं, जिससे लोगों को आवागमन में अधिक परेशानी हुई है।
विज्ञापन

कुछ कार्यालय और मोहल्ले की सड़कों पर जलभराव होने की जानकारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे में मानूसन सक्रिय होने के साथ तेज बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है। वहीं, कृषि वैज्ञानिक बारिश को किसानों के लिए बहुत ही अनुकूल बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से सूखती नर्सरी में आई जान : तुलसियापुर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में सोमवार सुबह से झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया। रिमझिम बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली और पूरा क्षेत्र तरोताजा हो गया। पहली व अच्छी बारिश से किसान सबसे ज्यादा खुश हैं। किसानों ने बताया कि इस बारिश से धान की रोपाई और नर्सरी की सिंचाई दोनों के लिए फायदा होगा। लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है, जिससे धान की रोपाई में तेजी आने की उम्मीद है।

किसानों का कहना है कि अभी तक नमी की कमी के कारण रोपाई का काम धीमा था। अब खेत तैयार हो जाएंगे और मजदूरों की मांग भी बढ़ेगी। बारिश से धान की नर्सरी और खेतों की तैयारी में जुटे किसानों को काफी सहूलियत मिली है। किसानों का कहना है कि बारिश का पानी धान की नर्सरी और खेतों की जुताई के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा, जिन किसानों ने नर्सरी डाल दी है, उन्हें सीधा फायदा मिलेगा, जबकि अन्य किसानों को खेत तैयार करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed