फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Heat wave continues, people suffer due to heat wave

Siddharthnagar News: गर्मी के तेवर बरकरार, लू के थपेड़ों से जनता बेहाल

Fri, 26 Apr 2024 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 26 Apr 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Heat wave continues, people suffer due to heat wave
शहर के सिद्धार्थ तिराहे पर चिलचिलाती धूप में विद्यालय की छट्टी होने के बाद घर जाती छात्राएं। सं

विज्ञापन
- मौसम विशेषज्ञों का दावा, नियत समय पर आएगा मानसून, अच्छी बारिश होने की उम्मीद

संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंजस। तहसील क्षेत्र में बृहस्पतिवार को भी भीषण गर्मी और धूप का तेवर बरकरार रहा। दोपहर में पारा 40 के पार हो गया, बढ़ती गर्मी से घरों में लगे पंखे, कूलर एसी भी दगा दे गए। आने वाले तीन दिनों तक धूप का तेवर यूहीं बरकरार रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग का कहना है कि अभी धूप का तेवर यूं ही बरकरार रहेगा। शुक्रवार को भी बदली या बारिश की कोई संभावना नहीं हैं। लेकिन, मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून अपने नियत समय यानी निर्धारित समय पर आएगा। इस बार भी बेहतर बारिश की होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


डुमरियागंज नगर सहित समूचे तहसील क्षेत्र में बृहस्पतिवार को भी लू के थपेड़ों और भीषण गर्मी से जनमानस बेहाल रहा। दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा सा पसर गया, हर कोई तेज धूप और गर्मी से बेहाल दिखा। नगर क्षेत्र में स्थित लस्सी, बेल और गन्ने के जूस की दुकानों पर लोग अपनी प्यास बुझाते दिखे। नगर पंचायत की ओर लगाए गए अधिकांश वॉटर कूलर यानी प्याऊ की व्यवस्था बदहाल होने से लोगों को और भी दिक्कत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में कोल्डड्रिंक और पानी की बोतलों की बिक्री तेज हो गई है। यहीं हाल बढ़ती गर्मी के चलते नींबू, ककड़ी, पुदीना, तरबूज, खरबूज और खीरा का भी है। इनके दामों में 10 से 20 रुपए की भारी वृद्धि हुई है। लेकिन लोग तपिश से बचने के लिए इसकी जमकर खरीद रहे हैं।
बृहस्पतिवार को तापमान 11 बजे ही 38 डिग्री पर पहुंच गया तथा एक बजते-बजते पारा 39 और 40 डिग्री को छूने लगा। दो बजे तापमान 42 के पार पहुंच गया। ऐसे में बिजली की कटौती से लोग काफी बेहाल दिखे। मौसम विभाग ने चेताया है कि अभी फिलहाल तीन दिन तक धूप का असर ऐसा ही रहेगा। धूप का मिजाज और भी गर्म हो सकता है। इसलिए सावधानी बरती जाए, धूप में निकलने से पहले जरूरी उपाय करें।

कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि गर्मी के इस मौसम में जायद की फसलों पर विशेष ध्यान दें। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसके मिश्र ने बताया कि फिलहाल मौसम में परिवर्तन के बदलाव के संकेत नहीं है। इस बार अप्रैल महीने में अधिक गर्मी पड़ रही है। अभी तीन दिन तक मौसम में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। गर्मी ऐसे ही बरकरार रहेगी। किसान इस मौसम में अपना ख्याल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed