{"_id":"6a0771155b142f77ec0b3cbc","slug":"heat-alert-heat-wave-threat-for-a-week-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-158260-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी का अलर्ट: एक सप्ताह तक लू का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी का अलर्ट: एक सप्ताह तक लू का खतरा
Sat, 16 May 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 16 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में गर्मी ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रभाव बना रह सकता है। किसी प्रभावी मौसम तंत्र की अनुपस्थिति के चलते आसमान साफ रहेगा और तेज धूप के साथ तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार वर्तमान में क्षेत्र में कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ या अन्य मौसमीय सिस्टम मौजूद नहीं है। ऐसे में अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। लगातार तेज धूप के कारण तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि संभव है, जिसका सीधा असर सिद्धार्थनगर सहित आसपास के जिलों में देखने को मिलेगा।
उन्होंने बताया कि दिन चढ़ने के साथ गर्म हवाओं की तीव्रता भी बढ़ेगी। 18 और 19 मई के बीच कई इलाकों में भीषण लू चलने की स्थिति बन सकती है। हालांकि इसके बाद मौसम में हल्का बदलाव संभव है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है और लू के प्रभाव में आंशिक राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 84 प्रतिशत और न्यूनतम 52 प्रतिशत रही। हवा की गति 3.4 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जबकि हवा की दिशा दक्षिण-पूर्वी रही। वर्षा शून्य रही, जिससे गर्मी का असर और अधिक महसूस किया गया।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे हालात में दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर निकलना जोखिम भरा हो सकता है। विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।व