फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Health workers will say vaccine is safe

वैक्सीन है सुरक्षित बताएंगें स्वास्थ्यकर्मी

Fri, 15 Jan 2021 10:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Health workers will say vaccine is safe
वैक्सीन है सुरक्षित बताएंगे स्वास्थ्यकर्मी
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण में भ्रम को दूर करने के लिए करेंगे प्रचार-प्रसार
टीकाकरण के संबंध में गलत प्रचार रोकने के लिए महकमा करेगा जागरूक
पोस्टर लगाकर और लोगों के बीच जाकर बताएंगे टीके की उपयोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना से मुक्ति दिलाने वाली वैक्सीन उपयोगी है। इससे शरीर पर किसी भी प्रकार का दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा और टीका सुरक्षित है। यह जानकारी लोगों को स्वास्थ्य कर्मी देंगे। टीकाकरण से जुड़े भ्रम को दूर करने के लिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसमें आंगनबाड़ी और आशा वर्कर भी सहयोग करेंगी। साथ ही प्रचार सामग्री के माध्यम से भी लोगों को जानकारी दी जाएगी।

कोरोना संक्रमण से जूझ रहे लोगों को बीमारी से मुक्ति दिलाने की कवायद चल रही थी। बीमारी से निजात दिलाने के लिए वैक्सीन भी आ गई है। 16 जनवरी से प्रथम चरण का टीकाकरण शुरू हो रहा है। पहले चरण के टीकाकरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। मगर लोगों के बीच वैक्सीन से जुड़ीं कई प्रकार की भ्रांतियां हैं। लोग वैक्सीन के संबंध में भ्रम भी फैला सकते हैं। इसे देखते हुए शासन ने प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया है कि वैक्सीन उपयोगी है और इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। यह कितना उपयोगी है। इसके फायदे क्या हैं। इन बातों को प्रचार-प्रसार के माध्यम से जनता तक पहुंचाया जाए, जिससे लोग टीकाकरण कराने से डरे नहीं। इसके साथ ही मास्क और दो गज दूरी का पालन करने के लिए भी जागरूक किया जाएगा। इसका जिम्मा स्वास्थ्य विभाग से जुड़कर निचले स्तर पर काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को है। इसके साथ आंगनबाड़ी और आशा वर्कर भी काम करेंगी। इस संबंध में विभागीय कवायद शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि प्रचार-प्रसार होने से लोगों में टीकाकरण से जुड़ा डर खत्म हो जाएगा। इस बाबत सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि शासन निर्देशानुसार कार्य कराया जाएगा। कोरोना से जुड़ी गाइड लाइन के तहत काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed