फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Health workers shout in protest against the discrepancies

विसंगतियों के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों ने भरी हुंकार

Tue, 20 Jul 2021 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Health workers shout in protest against the discrepancies
विसंगतियों के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों ने भरी हुंकार
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। स्थानांतरण प्रक्रिया में मनमानी करने समेत कई बिंदुओं को दरकिनार करने से क्षुब्ध यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के आह्वान पर सीएमओ कार्यालय पर कर्मियों का बेमियादी धरना मंगलवार को भी जारी रहा।
कर्मियों का आरोप है कि स्थानांतरण सूची में ऐसे कर्मी को भी शामिल कर लिया गया, जो लंबे समय से कैंसर से पीड़ित हैं। इसके अलावा शासन ने 20 प्रतिशत के सापेक्ष 60 प्रतिशत तबादला कर अपनी ही नीति का उल्लंघन किया है। दिव्यांग कर्मचारी, दंपती नीति, अराध्य रोग से ग्रसित कर्मियों को भी नहीं छोड़ा गया है। जिला मंत्री कन्हैया लाल यादव ने कहा कि स्थानांतरण, समायोजन आदेश पूरी तौर से मनमानी की गई है। इसे निरस्त किया जाना चाहिए। अंत में कर्मचारियों ने सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी को प्रमुख सचिव के नाम संबोधित मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

धरने में अब्दुल अजीज, जौहर सिंह, कमलेश उपाध्याय, आनंद श्रीवास्तव, अनवार अली, मुरारी प्रसाद, राधेश्याम, शैलेश कुमार मिश्र, तनवीर अहमद, राजेश श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, मनीष रंजन, हरेराम लाल श्रीवास्तव, दीननाथ, मिथिलेश पांडेय आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed