{"_id":"63c592882d29851efe6257b7","slug":"health-team-reached-in-khasar-affected-villages-siddharthnagar-news-gkp464545992-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खसरा प्रभावित गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, बांटी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खसरा प्रभावित गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, बांटी दवा
विज्ञापन
खसरा प्रभावित हल्लौर गांव में लोगों में दवा वितरित करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खसरा प्रभावित गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, बांटी दवा
डुमरियागंज क्षेत्र के बिलवट, तकियवा, बघाड़ी, रमवापुर गांव में खसरा से पीड़ित हैं बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
औराताल। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के खसरा से प्रभावित बिलवट, तकियवा, रमवापुर और बघाड़ी गांव में सोमवार को स्वास्थ्य टीम पहुंची। यहां बीमार बच्चों के घर जाकर उनके सेहत की जांच की। इसके बाद उन्हें दवाएं वितरित करने के साथ ही गांव में दवा का छिड़काव किया गया। बीमारी से बचाव को लेकर उन्हें जागरूक भी किया।
बेवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अलग-अलग टीम बिलवट, तकियवा, रमवापुर और बघाड़ी गांव में स्वास्थ्य टीम पहुंची। यहां खसरे से पीड़ित 25 से अधिक बच्चों के पास स्वास्थ्यकर्मी गए। उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके बाद एक- एक करके दवाएं वितरित करने का कार्य शुरू किया। इसमें सीएचसी बेवां के चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार, डॉ. तेज कवर, डॉ. उमेमा यासमीन, गीता चौधरी, अनामिका पांडेय, ओमप्रकाश की टीम ने प्रभावित गांवों में पीड़ित बच्चों को देखने के बाद जरूरत के अनुसार उन्हें प्रभावित बच्चों के अभिभावकों में एंटीबायोटिक तथा मल्टी विटामिन और पेरासिटामोल दवा वितरित की।
संक्रमित बच्चों को अलग रखने का सुझाव
डॉ. उमेमा ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि संक्रमित बच्चे को अन्य बच्चों से अलग रखा जाए। नीम की पत्ती को पानी में उबाल कर उन्हें स्नान कराया जाए। शरीर को साफ सुथरा रखें। पानी छानकर कर ही पीएं। लोग स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित गांवों में गई थीं। बच्चों की सेहत की जांच करके उन्हें दवाएं दी गई। साथ ही उनके अभिभावक को बीमारी के प्रति जागरूक किया गया।
डॉ. श्रवण तिवारी, अधीक्षक सीएचसी, बेवां
हल्लौर में भी खसरा से बीमार हैं बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
भारतभारी। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के क्षेत्र के हल्लौर गांव में भी बच्चे खसरा से बीमार हो गए हैं। गांव के 10 से अधिक बच्चे बीमारी की चपेट में आ गए हैं। ग्रामीणों ने जल्द टीका और दवा कराने की मांग की है। वहीं बेवां सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य टीम गई है।
क्षेत्र के हल्लौर गांव में हसनैन (6), काविश (5), शहजाद (7), सुनील (6), अल्ताफ (5), गुड्डू (7) आदि बच्चे बीमार हैं।
गांव में खसरा पांव पसार रहा है।इस संबंध में बेंवा सीएचसी अधीक्षक डॉ. श्रवण तिवारी ने बताया कि खसरे की जानकारी है। क्षेत्र में टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। और जिस गांव में खसरा फैला है, उस गांव में दवा बांटी जा रही है।
---