{"_id":"680e6b46714307e4520110d0","slug":"health-fair-patients-suffering-from-sore-throat-cough-and-stomach-pain-are-increasing-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-136568-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मेला : खराश, खांसी आैर पेेट में तकलीफ के बढ़ रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मेला : खराश, खांसी आैर पेेट में तकलीफ के बढ़ रहे मरीज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा व सोहना में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें 103 लोगों का इलाज कर दवाएं दी गईं। वर्तमान में खराश, खांसी इसके साथ गैस्ट्राइटिस, एसिडिटी, पेट दर्द, फंगस संक्रमण तथा जोड़ों में दर्द आदि के मरीजों का इलाज किया गया।
पीएचसी तरहर में डॉ. हनुमंत लाल मिश्रा ने 26 मरीजों का जांच कर जरूरी दवाएं दी गई। पीएचसी बिजौरा में डॉ. इर्शदेव आर्या ने मेला में 31 मरीजों व पीएचसी सोहना में डॉ. सबीहा मलिक ने 46 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवा उपलब्ध कराई। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने कहा कि डायरिया को गंभीरता से लेते हुए चिकित्सा इलाज और परामर्श बहुत जरूरी है।
संतरे, तरबूज, खरबूज, खीरा, ककड़ी, नींबू के साथ-साथ शुद्ध पेयजल व संतुलित भोजन का उपयोग बहुत जरूरी है। इस दौरान पीएन त्रिपाठी, कौस्तुभ तिवारी, अश्वनी अग्रहरि, रवींद्र कुमार, अमित तिवारी, अखिलेश तिवारी, प्रिंस पांडेय, मनोज मिश्र, अंबुज श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
वायरल बुखार के मरीजों की संख्या अधिक : ढेबरुआ। बढ़नी पीएचसी अंतर्गत भुतहवा, अकरहरा, मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले में 96 मरीज पंहुचे। जहां मरीजों की चिकित्सकों ने जांच कर दवा दी। आरोग्य मेले में सबसे अधिक बदलते मौसम में वायरल बुखार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त के मरीज आए। अहिरौला में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुतहवा में 32 मरीज, अकरहरा में 36, मोहनकोला में 29 मरीज पहुंचकर अपना इलाज करवाया।
पीएचसी अधीक्षक अविनाश चौधरी ने बताया कि आरोग्य मेले आए हुए मरीजों की चिकित्सकों द्वारा जांच की गई है। संवाद