फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Heads of 206 Gram Panchayats declared TB free honored

Siddharthnagar News: टीबी मुक्त घोषित 206 ग्राम पंचायतों के प्रधान सम्मानित

Fri, 06 Dec 2024 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 06 Dec 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Heads of 206 Gram Panchayats declared TB free honored
सिद्धार्थनगर। टीबी मुक्त घोषित होने वाले 206 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को गांधीजी की कांस्य प्रतिमा और प्रमाण देकर सम्मानित किया गया। शुक्रवार को लोहिया कला भवन में डीएम डाॅ. राजा गणपति आर. की अध्यक्षता और सीडीओ जयेंद्र कुमार की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि सात अक्तूबर को शपथ लिया गया था कि 149 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त करना है, जिसके सापेक्ष 206 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त करने में सफलता मिली है। हमें इसी तरह आगे बढ़कर टीबी मुक्त अभियान को सफल बनाना है। अपने आसपास किसी भी व्यक्ति को 15 दिन तक खांसी अथवा बुखार आ रहा है तो उसे नजदीकी सरकारी अस्पताल में जांच के लिए जरूर ले जाएं। उन्होंने कहा कि आज से हम सब शपथ लें कि अगले सौ दिनों में 400 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाना है।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि टीबी मुक्त ग्राम पंचायत की रूपरेखा दो माह पूर्व तैयार की गई थी, जो आज मूर्त रूप ले रही है। इस दौरान सीएमओ डॉ. आरके चौरसिया, डीपीआरओ पवन कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसर्ट-
कार्य की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
सिद्धार्थनगर। डीएम डाॅ. राजा गणपति आर. ने सरयू नहर खंड, बांसी द्वारा बर्डपुर क्षेत्र के ग्राम कूड़ी उर्फ रखवा में कारए जा रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य पूर्ण न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed