{"_id":"6500bcd3ad086f3d570ebe07","slug":"headmistress-suspended-for-embezzlement-of-government-funds-and-tampering-with-records-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-4592-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सरकारी धन के गबन व अभिलेखों में छेड़छाड़ पर प्रधानाध्यापिका निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सरकारी धन के गबन व अभिलेखों में छेड़छाड़ पर प्रधानाध्यापिका निलंबित
Wed, 13 Sep 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 13 Sep 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
- भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय भरवठिया बाजार का मामला
-प्रधानाध्यापिका पर बीएसए ने की कार्रवाई
सिद्धार्थनगर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय भरवठिया बाजार में तैनात प्रधानाध्यापिका जोहरा फातिमा मलिक को मंगलवार को बीएसए ने निलंबित कर दिया। बीएसए ने यह कार्रवाई बीईओ इटवा व बीईओ डुमरिमागंज के द्वारा जांच आख्या के आधार पर सरकारी धन के गबन, अभिलेखों में छेड़छाड़ व गायब करने के आरोप में किया है।
भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय भरवठिया बाजार में तैनात प्रधानाध्यापिका जोहरा फातिमा मलिक के खिलाफ कई शिकायतों के बाद बीएसए सिद्धार्थनगर देवेेंद्र कुमार पांडेय ने 17 अप्रैल 2023 को दो सदस्यीय टीम गठित कर खंड शिक्षा अधिकारी इटवा व डुमरिमागंज को जांच सौंपी थी। खंड शिक्षा अधिकारी इटवा संजय कुमार व खंड शिक्षा अधिकारी डुमरिमागंज महेंद्र प्रसाद ने बीएसए को भेजे अपने जांच आख्या में वर्ष 2020-21 में कोविड के दौरान आए धन का गबन, शौचालय अपूर्ण, पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष बहुत ही कम बच्चों की उपस्थिती आदि नहीं पाए जाने की बात कही थी। जिसका आरोप पत्र जोहरा फातिमा मलिक को दिया गया था।
जांच के दौरान जांच अधिकारियों का सहयोग नहीं करने तथा अभिलेखों में छेड़छाड़ व गायब करने का अंदेशा जाहिर करते हुए बीएसए ने जोहरा फातिमा मलिक को निलंबित करते हुए भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मनोहरपुर में संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि लोगों की शिकायत पर जांच कराई गई। जिसमें कोविड के दौरान काफी धन गबन करने, कंपोजिट ग्रांट, शौचालय का निर्माण आदि में भी काफी अनियमितता पायी गई। जिसका आरोप सिद्ध होने पर जोहरा फातिमा मलिक को निलंबित कर भनवापुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मनोहरपुर में संबद्ध किया गया।