{"_id":"651c6c8929e7ce251e010107","slug":"hazrat-mohammad-showed-the-world-the-path-of-truth-and-goodness-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-5795-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: हजरत मोहम्मद ने दुनिया को दिखाया सच्चाई और भलाई का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: हजरत मोहम्मद ने दुनिया को दिखाया सच्चाई और भलाई का रास्ता
विज्ञापन
- डुमरियागंज क्षेत्र के कस्बा हल्लौर स्थित इमामबारगाह हजरत अबू तालिब में आयोजित हुआ ईद मिलादुन्नबी के उपलक्ष्य में कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एक संस्था की ओर से डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के हल्लौर कस्बा स्थित बारगाह-ए-अबू तालिब में सोमवार की रात ईद मिलादुन्नबी के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शायरों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शान में कलाम और कसीदे पढ़े। तथा जाकिर और मौलाना ने हजरत मोहम्मद की जिंदगी और किरदार पर रोशनी डालकर उनके नेकी, भलाई के पैगाम पर बयान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत कारी शकील हैदर ने तिलावत-ए-कलाम पाक से की। इसके बाद नात-ए-पाक शकील अहमद सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य ने पेश की। वहीं सुल्तानपुर से आए वकार सुल्तानपुरी और बस्ती से आए सुहेल बस्तवी ने कलाम पेश किया। इसके अलावा स्थानीय शायरों में अम्मार हल्लौरी, हसन जमाल, सज्जाद हल्लौरी, आलम हल्लौरी, हानी हल्लौरी, खुलूस हल्लौरी, लकी हल्लौरी, बेताब हल्लौरी, फैजी हल्लौरी, डॉक्टर कायनात, हैदरे कररार आदि ने तकऱीर में रसूल की जिंदगी पर रोशनी डाली। मौलाना ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद ने दुनिया को नेकी, भलाई और अच्छाई के रास्ते पर चलने की नसीहत दी।
इस दौरान अध्यक्षता मौलाना मोहम्मद हसन, राहिब रिज़्वी, रिजवान राजू, तस्कीन रिजवी आदि मौजूद रहे।