{"_id":"6a0b5e7b26a310cd860d83f4","slug":"haryana-brand-liquor-seized-in-nepal-smugglers-escape-after-dodging-police-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-158392-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेपाल में पकड़ी गई हरियाणा ब्रांड की शराब, पुलिस को चकमा देकर भागे तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेपाल में पकड़ी गई हरियाणा ब्रांड की शराब, पुलिस को चकमा देकर भागे तस्कर
Tue, 19 May 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 19 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में अवैध शराब का नष्ट करती पुलिस। स्रोत विज्ञप्ति
- फोटो : जेतवन परिसर की परिक्रमा करते बौद्ध अनुयायी।
सिद्धार्थनगर/कपिलवस्तु। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले की पुलिस ने ईस्ट-वेस्ट हाईवे के नीचे शिवराज नगर पालिका, कपिलवस्तु के वार्ड नंबर एक रेंज पोस्ट के पास जांच की। इस दौरान एक संदिग्ध कार सवार को रविवार को पकड़ा। चेकिंग में दिल्ली नंबर प्लेट की गाड़ी से बड़ी मात्रा में हरियाणा ब्रांड की शराब बरामद हुई। गाड़ी का कागजात दुकान से लाने की बात कहते हुए आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस बरामद शराब को नष्ट करवाने के साथ ही आरोपी को ढूंढ़ने में लगी है। बाॅर्डर से तस्करी के जरिये शराब नेपाल में पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। नेपाल पुलिस उन हर पहलुओं पर काम करने में जुटी है जो कड़ी से कड़ी को जोड़ सकें और पुलिस सप्लाई के चेन के बारे में जानकारी ले सके।
नेपाल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में रविवार को ईस्ट-वेस्ट हाईवे के नीचे शिवराज नगर पालिका, कपिलवस्तु के वार्ड नंबर एक, रेंज पोस्ट के पास चेकिंग कर रही थी। तभी भारतीय नंबर प्लेट वाली एक कार दिखी। भंसार और कागजात की जांच करने के लिए पुलिस ने कार को रोका और चेकिंग शुरू की तो चालक हड़बड़ा गया। उसकी गतिविधि संदिग्ध लगी। कार दिल्ली नंबर प्लेट की थी, जबकि जांच में गाड़ी की डिक्की में छिपाकर रखी गई विभिन्न महंगे ब्रांड की 233 बोतल शराब बरामद की गई। इसकी अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख रुपये आंकी गई।
पुलिस उपाधीक्षक रिपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान, पिछली सीट के नकली तले में शराब छिपाई हुई मिली। पूछताछ के लिए बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने गाड़ी के कागजात भूलने की बात कहकर उन्हें लेने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। पुलिस ने शराब जब्त करके उसे नष्ट करवा दी। इसके साथ ही मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक रिपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कई बिंदुओं पर काम किया जा रहा है। जांच में जो भी सामने आएगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
-- -
संभावित ठिकानों पर जांच, कड़ी से कड़ी जोड़ रही पुलिस
दिल्ली नंबर की गाड़ी, हरियाणा ब्रांड की शराब नेपाल पुलिस को इस बात पर हैरान कर दिया कि वह सीमा पार आया कैसे? क्योंकि, पिछले कुछ माह से भारतीय नंबर प्लेट की गाड़ियों की गहनता से जांच की जाती है। इसके बाद कार नेपाल में पहुंची गई और शराब के साथ, ऐसे में पुलिस इसे तस्करी के नजरिए से जोड़कर काम कर रही है। क्योंकि, उसके नेपाल में उसके सहयोगी होंगे, जहां तक उसकी डिलीवरी देनी थी। अब पुलिस संभावित स्थान और मार्ग की जांच कर रही है, जिससे कार को ट्रेस किया जा सके। ऐसे में नेपाल पुलिस सीमावर्ती इलाके के उन स्थानों को टारगेट करेगी, जहां से कार के बाॅर्डर पार करने की आशंका है।