{"_id":"6aa19f47428a56042d0eed0b","slug":"siddharthnagar-news-295-children-vaccinated-at-40-centers-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-164271-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 40 केंद्रों पर 295 बच्चों का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 40 केंद्रों पर 295 बच्चों का टीकाकरण
Wed, 09 Sep 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
भारतभारी। बुधवार को बेवा सीएचसी क्षेत्र के बेवा, लोहरौली, परसा, तिलगड़िया, हल्लौर तेनुहार, तकियावा, चकचाई, धौरहरा, रंगरेजपुर, वासाचक सहित 40 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 295 बच्चों का टीकाकरण किया गया। साथ ही 120 गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच कर उनका टीकाकरण किया गया।
हल्लौर केंद्र पर एएनएम सायरा बानो ने ड्यू लिस्ट के आधार पर बच्चों का टीकाकरण किया। गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच कर उन्हें जरूरी सुझाव दिए गए। बीसीपीएम वीरेंद्र कुमार यादव ने केंद्र पर पहुंचे लोगों को टीकाकरण के महत्व की जानकारी देते हुए छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए जागरूक किया। गर्भवतियों को पौष्टिक आहार लेने और गर्भावस्था के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई। स्वास्थ्यकर्मियों को 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए भी निर्देशित किया गया।