{"_id":"df00c2875595ef887819795e67a977da","slug":"harmony-teaches-ska-ut-guide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" ‘सद्भाव सिखाता है स्काॅउट गाइड’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सद्भाव सिखाता है स्काॅउट गाइड’
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 27 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतकालीन तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का उद्घाटन शुक्रवार को शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ में मुख्य अतिथि स्काउट कमिश्नर डॉ. शत्रुघ्न मणि त्रिपाठी ने किया।
स्काउट प्रशिक्षण में गाइडों को दिशा निर्देश देते हुए मुख्य अतिथि स्काउट कमिश्रर डॉ. शत्रुघ्न मणि त्रिपाठी ने कहा कि स्काउट प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य स्वावलंबन के साथ सहिष्णुता की भावना का समाज में प्रसार करना है।
यह समूह भावना पर आधारित कार्यक्रम है और इससे ही समाज में बढ़ते विषमताओं व कुरीतियों को दूर किया जा सकता है। स्काउट गाइड पथ प्रदर्शक के तौर पर कार्य करता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्काउट के नियम को गाइड अपने दैनिक जीवन में प्रयोग कर सामाजिक सद्भावना में योगदान देने में सहायक सिद्ध होंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नलिनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान परिवेश में जीवन की कठिनाइयों को दूर करने के लिए नियमबद्ध अनुशासन, नियमित दिनचर्या, स्वच्छता व जागरुकता की आवश्यकता है। इसमें स्काउट गाइड प्रशिक्षण एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को वरिष्ठ स्काउट गाइड प्रभारी रमेश यादव, प्रशिक्षक सत्यानंद शर्मा, आशीष सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान विक्रम प्रसाद यादव, जिला संगठन मंत्री रामविलास यादव, एसके सिंह, जगदीश वर्मा, प्रमोद पाल, बैजनाथ चौरसिया, राजेश कुमार, शिवराम त्रिपाठी, शिवपूजन, आरकेलाल श्रीवास्तव, डॉ. हेमंतराज उपाध्याय, हरिश्वर वाजपेयी, विवेक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।