{"_id":"63a5f96f9460581a74053ef1","slug":"hari-om-das-and-mamta-won-their-wrestling-siddharthnagar-news-gkp4619418126","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अयोध्या के हरिओम, धानी की ममता ने जीता कुश्ती मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अयोध्या के हरिओम, धानी की ममता ने जीता कुश्ती मुकाबला
विज्ञापन
शहर की नवीन मंडी के पास आयोजित कुश्ती में जोर-आजमाइश करते बाबा हरिओम दास और सोनू। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अयोध्या के हरिओम, धानी की ममता ने जीता कुश्ती मुकाबला
सिद्धार्थनगर। नगर स्थित नवीन मंडी के पास आयोजित दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में शुक्रवार को दूसरे दिन अयोध्या के हरिओमदास और जम्मू के रिजवान के बीच रोमांचक कुश्ती हुई। फ्री स्टाइल कुश्ती ने हरिओम दास ने रिजवान को आसमान दिखा दिया। महराजगंज के धानी की ममता ने दिल्ली की पुष्पा को शिकस्त दी तो दर्शकों ने जोरदार उत्साहवर्धन किया।
दूसरे दिन की पहली कुश्ती हरिओम दास अयोध्या और सोनू हरियाणा के बीच हुई, जिसमें हरिओमदास ने बाजी मारी। मोंटी मेरठ और लवली के दिल्ली के बीच हुए मुकाबले में मोंटी ने जीत दर्ज की। लक्की थापा नेपाल और विक्की हरियाणा के बीच हुआ मुकाबला बराबरी का रहा। गोविंद गोरखपुर और मुन्ना हरियाणा के बीच कुश्ती बराबरी की रही। मोंटी मेरठ और परवेज सहारनापुर के बीच पांच मिनट की कुश्ती रोमांचक रही। इसमें मोंटी ने जीत दर्ज कर ली। बक्कार और रूपेश पांडेय के बीच हुई कुश्ती में रूपेश ने जीत दर्ज की। शाकिर भाई नूर पहलवान और जल्लाद ठाकुर राजस्थान के बीच हुए मुकाबले में शाकिर ने जीत दर्ज की। सर्वेश तिवारी सांडे और मोंटी मेरठ के बीच हुए मुकाबले में सर्वेश ने मोंटी को पलभर में आसमान दिखा दिया। इसके अलावा कई कुश्ती हुई।
ओवर आल चैलेंज कुश्ती हरिओमदास आयोध्या और रिजवान जम्मू के बीच हुई। हरिओम दास ने रिजवान को कई बार अखाड़े से बाहर फेंक दिया। हरिओम दास बाबा दंगल के विजेता चुने गए। उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान शशि कुमार चौहान, मनोज श्रीवास्तव, गुंजन पांडेय, वंदना चौबे, संजीत कुमार, रामवचन सिंह पहलवान, गुड्डू, कमलेश यादव, कमलेश कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।