फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   hanuman ji crossed ocean with help of ram nam

हनुमान जी ने राम नाम के सहारे पार लांघा समुद्र

Sun, 13 Nov 2022 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
hanuman ji crossed ocean with help of ram nam
तुलसियापुर के घोरही उर्फ रौनिहवा में आयोजित श्रीरामकथा के दौरान कार्यक्रम का मंचन करते कलाकार। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
हनुमान जी ने राम नाम के सहारे पार लांघा समुद्र
विज्ञापन

रौनिहवा में आयोजित श्रीरामकथा के दौरान कलाकारों ने निकाली झांकी
तुलसियापुर। कलियुग में राम नाम के सहारे भवसागर पार किया जा सकता है। हनुमान जी ने भी राम नाम के सहारे समुद्र पार किया था। कथावाचक प्रेममूर्ति संत बलराम दास ने बढ़नी ब्लॉक के घोरही उर्फ रौनिहवा में आयोजित श्रीरामकथा के दूसरे दिन रविवार को प्रवचन में ये बातें कहीं।
संगीतमय कथा में बलराम दास जब मानस की चौपाइयां गाने लगे तो पूरा पंडाल उनके सुर में सुर मिलाने लगा। उन्होंने कहा कि पुण्य के कई रूप हैं। कथा सुनो वह पुण्य है, दया करो यह भी पुण्य है। शंकर मत के अनुसार, संसार में पुण्य के दो स्वरूप हैं। एक पुण्य देने वाला और दूसरा पाप हरने वाला। रामचरित मानस में कहा गया है कि जगत में एक मात्र पुण्य विप्र की पूजा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शारीरिक श्रम जरूरी है, क्योंकि मृत्यु का दूसरा रूप आलस्य है। गुरु के सानिध्य में साधना करनी चाहिए। पूजा का मतलब चंदन लगाना नहीं, बल्कि ब्राह्मण सेवा है। ब्राह्मण का धर्म है पढ़ना-पढ़ाना। इस दौरान कलाकारों ने शिव-पार्वती विवाह की झांकी निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान यज्ञ आयोजक राहुल मिश्र वैदिक, बीडीसी सदस्य दुर्गेश पांडेय, शैलेंद्र पांडेय, अखिलेश पांडेय, संदीप पांडेय, राधा कृष्ण पांडेय, सूरज, राजन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed